एक्सप्लोरर

Chandra Shekhar Azad, Bal Gangadhar Tilak: आज इन महान सपूतों की जयंती, पीएम मोदी ने किया नमन

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया है.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें याद किया है. बाल गंगाधर और चंद्रशेखर ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान न्योछावर कर दी थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत मां के दो वीर सपूत लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन’.

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दोनों स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया है. अमित शाह ने लिखा, "महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का नाम बहादुरी, राष्ट्रभक्ति और बलिदान का पर्याय है. उनके हृदय में देश व मातृभूमि के लिए इतना प्रेम था कि उन्होंने बहुत छोटी उम्र से ही अंग्रेजों के विरुद्ध लोहा लेना शुरू किया और फिर अपना संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया."

वहीं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दोनों सेनानियों के लिए दो अलग-अलग ट्वीट किए. चंद्रशेखर आजाद के लिए उन्होंने लिखा, "भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अप्रतिम राष्ट्र भक्त, माँ भारती के अनन्य उपासक, अमर बलिदानी, वीर शिरोमणि श्री चंद्रशेखर आजाद जी को उनकी पावन जयंती पर कोटि-कोटि नमन. आपका तेजस्विता पूर्ण क्रांतिकारी जीवन, मां भारती की सेवा के लिए अनन्त काल तक हम सभी को प्रेरित करता रहेगा."

बाल गंगाधर तिलक के लिए योगी ने कहा, "भारतीय स्वाधीनता संग्राम के ओजस्वी स्वर, विलक्षण चिंतक, अद्भुत लेखक, निर्भीक पत्रकार, "स्वराज" के अधिकार की भावना को भारत के मानस में स्थापित करने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन. आपका त्यागमय जीवन, हम भारतीयों के लिए एक महान प्रेरणा है."

बाल गंगाधर तिलक का जन्म 23 जुलाई 1856 को महाराष्ट्र के रत्नागिरि के चिखली गांव में हुआ था. कम उम्र से उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेना शुरू कर दिया था. वह कई बार जेल भी गए और उन्हें राष्ट्रद्रोह के आरोपों का सामना करना पड़ा. वहीं चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश में 23 जुलाई 1906 को हुआ था. 14 साल की उम्र में वह आंदोलनों से जुड़ गए. चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों को हमेशा ही खटकते रहे. अंग्रेजों ने उन्हें जेल भी भेजा.

ये भी पढ़ें-

जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली सोनू पंजाबन को 24 साल की जेल, कोर्ट ने कहा- समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं

प्राइवेट लैब का दवा- 18 करोड़ भारतीयों में कोरोना के एंटीबॉडी, दिल्ली में सबसे ज्यादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज, 'वंदे मातरम्' के कथित अपमान का आरोप
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
15 अगस्त पर दर्दनाक हादसा, नौसेना जवान समेत परिवार के 4 सदस्यों की मौत
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'दिमागी नक्सली' पर कांग्रेस का पलटवार! जयराम रमेश ने कहा- क्या न्याय की...
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
1994 से जिस टीम को नहीं हरा पाई भारत, हॉकी वर्ल्ड कप में अगला मैच उसी के साथ
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget