एक्सप्लोरर

Howdy Modi: आतंकवाद से साझा लड़ाई समेत PM मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल हुए. यहां दोनों नेताओं ने 50 हजार भारतीय लोगों को संबोधित किया. पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने यहां आतंकवाद से साझा लड़ाई पर बल दिया.

ह्यूस्टन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में 50 हजार भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच दोस्ती की गरमाहट को पूरी दुनिया ने देखी. पीएम मोदी और ट्रंप ने जहां बिना नाम लिए पाकिस्तान के पीएम इमरान खान पर निशाना साधा, वहीं दोनों नेताओं ने आतंकवाद से साझा लड़ाई की बात भी कही.

पीएम मोदी ने इमरान खान पर नाम लिए बिना साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा, ‘’आर्टिकल 370 को निरस्त करने के भारत के फैसले से वे लोग (इमरान खान) भी परेशान हैं जो अपने ही देश को नहीं संभाल पा रहे.’’

आतंक पर किया करारा प्रहार

पीएम मोदी बोले, ‘’ये वो लोग हैं जो अशांति चाहते हैं, आतंक के समर्थक है, आतंक को पालते पोसते हैं. उनकी पहचान आप भी अच्छी तरह जानते हैं. अमेरिका में 9/11 हो या मुम्बई में 26/11 उसके साजिशकर्ता कहां पाये जाते है? अब समय आ गया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए.’’

आतंक के खिलाफ साझा लड़ाई 

पीएम मोदी ने कहा, ‘’मैं कहना चाहूंगा कि राष्ट्रपति ट्रंप यहां आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं. आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में अमेरिका और इजरायल डटकर खड़े हैं.’’

आर्टिकल 370 को खत्म करने पर भी बोले 

‘’देश के सामने 70 साल से एक बड़ी चुनौती थी जिसे कुछ दिन पहले भारत ने ‘फेयरवेल’ दे दिया है. हमने हाल ही में 370 को खत्म करके जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को वो हक और अधिकार दिलाए हैं, जो उन्हें पिछले 70 सालों से नहीं मिल रहे थे. हमारी सरकार ने 70 सालों से चला आ रहा आर्टिकल 370 खत्म किया है.’’

कार्यक्रम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से पहले संबोधित किया. राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने भाषण में आतंकवाद और सीमा सुरक्षा पर प्रमुखता से बात रखी. उन्होंने भारत आने की भी इच्छा जताई.

ट्रंप ने भारत आने की इच्छा जताई

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘ आने वाले सप्ताह में मुम्बई में एनबीए बास्केटबाल प्रतियोगिता होने वाली है. यह भारत में ऐसा पहला एनबीए बास्केटबाल गेम होगा. क्या मैं इसमें निमंत्रित हूं. मैं आ सकता हूं. ध्यान दें मैं आ सकता हूं?’’ पीएम मोदी ने इसके बाद अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति को सपरिवार भारत आने का न्यौता दिया.’’

डोनाल्ड ट्रंप ने आतंकवाद पर कहा

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘हम निर्दोष नागरिकों की कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद के खतरे से रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’

सीमा सुरक्षा पर दिया बल 

ट्रंप ने यह भी कहा, ‘’भारत और अमेरिका समझते हैं कि अपने समुदाय को सुरक्षित रखने के लिए हमें अपनी सीमाओं की रक्षा करनी होगी. सीमा सुरक्षा भारत और अमेरिका दोनों के लिए महत्वपूर्ण है, यह हम समझते हैं.’’

यह भी पढ़ें-

पीएम मोदी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, कहा- ‘वो जो मुश्किलों का अंबार है, वहीं तो मेरे हौसलों की मीनार है’

Howdy Modi: ट्रंप ने मोदी को बताया ‘वफादार दोस्त’, कहा- वह भारत में शानदार काम कर रहे हैं

Howdy Modi: इमरान से मिलने से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘कट्टरपंथी इस्लाम से एकजुट होकर लड़ेंगे भारत-अमेरिका’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget