एक्सप्लोरर

हेल्थ वेबिनार में बोले पीएम मोदी- हेल्थ सेक्टर को मिला बजट अभूतपूर्व, किसी भी स्वास्थ्य आपदा के लिए रहेंगे तैयार

पीएम मोदी ने बताया- भारत को स्वस्थ रखने के लिए हम चार मोर्चों पर एक साथ काम कर रहे हैं.मोदी ने कहा- देश से टीबी को खत्म करने के लिए हमने साल 2025 तक का लक्ष्य रखा है.

नई दिल्ली: हेल्थ क्षेत्र में बजट प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के बजट में हेल्थ सेक्टर को जितना बजट आवंटित किया गया है, वो अभूतपूर्व है. ये हर देशवासी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत के हेल्थ सेक्टर की प्रतिष्ठा और भारत के हेल्थ सेक्टर पर भरोसा नए स्तर पर है.

पीएम मोदी ने कहा, ''चिकित्सा उपकरणो से लेकर दवाईयों तक, वेंटिलेटर्स से लेकर वैक्सीन्स तक, वैज्ञानिक अनुसंधान से लेकर निगरानी ढांचा तक, डॉक्टर्स से लेकर महामारी तक, हमें सभी पर ध्यान देना है. ताकि देश भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य आपदा के लिए बेहतर तरीके से तैयार रहे.'' उन्होंने कहा, ''कोरोना के दौरान भारत के हेल्थ सेक्टर ने जो मजबूती दिखाई है, अपने जिस अनुभव औऱ अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है, उसे दुनिया ने बहुत बारीकी से नोट किया है.

पीएम मोदी ने बताया, ''भारत को स्वस्थ रखने के लिए हम चार मोर्चों पर एक साथ काम कर रहे हैं.''

  • पहला मोर्चा- बीमारियों को रोकना यानि बीमारी से बचाव और कल्याण का प्रचार.
  • दूसरा मोर्चा- गरीब से गरीब को सस्ता और प्रभावी इलाज देना. आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र जैसी योजनाएं यही काम कर रही हैं.
  • तीसरा मोर्चा- हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स की मात्रा और गुणवत्ता में बढ़ोतरी करना.
  • चौथा मोर्चा- समस्याओं से पार पाने के लिए मिशन मोड पर काम करना. मिशन इंद्रधनुष का विस्तार देश के आदिवासी और दूर-दराज के इलाकों तक किया गया है.

मोदी ने आगे कहा, ''देश से टीबी को खत्म करने के लिए हमने साल 2025 तक का लक्ष्य रखा है. टीबी भी संक्रमित व्यक्ति के droplets से ही फैलती है. टीबी की रोकथाम में भी मास्क पहनना, शीघ्र निदान और उपचार, तीनों ही अहम हैं.'' उन्होंने कहा, ''कोरोना काल में आयुष से जुड़े हमारे नेटवर्क ने भी बेहतरीन काम किया है. न सिर्फ मानव अनुसंधान को लेकर बल्कि इम्यूनिटी और वैज्ञानिक अनुसंधान को लेकर भी हमारा आयुष का इंफ्रास्ट्रक्चर देश के बहुत काम आया है.''

पीएम ने कहा, ‘’भारत की दवाओं और वैक्सीन के साथ साथ हमारे मसालों और हमारे काढ़े का भी कितना बड़ा योगदान है, ये दुनिया आज अनुभव कर रही है. हमारी ट्रेडिशनल मेडिसीन ने भी विश्व मन पर अपनी एक जगह बनाई है. देश को वेलनेस सेंटर, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल, क्रिटिकल केयर यूनिट, हेल्थ सर्विलांस इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक लैब्स और टेली मेडिसीन चाहिए. हमें हर स्तर पर काम करना है, हर स्तर को बढ़ावा देना है.’’

यह भी पढ़ें-

जब राहुल गांधी से लड़की ने पूछा गर्लफ्रैंड है क्या? जानिए कांग्रेस नेता ने क्या जवाब दिया

Delhi Violence: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बोले- अपने भाषण पर कोई पछतावा नहीं, जरूरत पड़ी तो फिर ऐसा करूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग? सर्वे में हुआ खुलासा
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
प्लेन लगातार 24 घंटे तक उड़ते रहे, लेकिन तकनीक के आगे इंसानी जिस्म कैसे कमजोर पड़ा
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका

Embed widget