एक्सप्लोरर

Delhi Violence: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बोले- अपने भाषण पर कोई पछतावा नहीं, जरूरत पड़ी तो फिर ऐसा करूंगा

Delhi Violence: पुलिस ने दंगा भड़काने में मिश्रा के भाषण की भूमिका का खंडन किया जबकि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा मिश्रा के भाषण के बाद ही शुरू हुई. पिछले साल 23 फरवरी को मिश्रा ने अपने विवादित भाषण में जाफराबाद में सड़क पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की धमकी दी थी.

नई दिल्ली: पिछले साल राजधानी दिल्ली में हुए दंगे को आज एक साल पूरा हो गया है. इस बीच बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा है कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधने वाला जो भाषण उन्होंने दिया था, उसका उन्हें कोई पछतावा नहीं है और जरूरत पड़ी तो वह फिर से ऐसा करेंगे. माना जाता है कि कपिल मिश्रा के भाषण के अगले दिन दिल्ली में दंगे हुए थे.

मैंने जो किया है, मैं फिर करूंगा- कपिल मिश्रा

आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक कपिल मिश्रा ने कहा, “जब भी सड़कें रोकी जाएंगी और लोगों को काम पर या बच्चों को स्कूल जाने से रोका जाएगा तो इसे रोकने के लिए वहां हमेशा कपिल मिश्रा होगा.“ उन्होंने डेल्ही रॉयट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी नाम की किताब के विमोचन पर कहा, “मैंने जो किया है, मैं फिर करूंगा. मुझे कोई पछतावा नहीं है, सिवाए इसके कि मैं दिनेश खटीक, अंकित शर्मा (दंगा पीड़ित) और कई अन्य की जान नहीं बचा सका. यह किताब उनके खिलाफ खतरनाक प्रचार ‘के खिलाफ’ उम्मीद की एक किरण“ है, जिसके तहत उन्हें दंगों के लिए दोषी ठहराया जा रहा है.

गणतंत्र दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा का हवाला देते हुए मिश्रा ने कहा कि “प्रदर्शन से दंगा तक का यह मॉडल बहुत स्पष्ट है.“ मिश्रा ने कहा, “लोकतंत्र में अल्टीमेटम (अंतिम चेतावनी) देने का और क्या तरीका है? मैंने एक पुलिस अधिकारी के सामने ऐसा किया। क्या दंगा शुरू करने वाले लोग पुलिस के सामने अल्टीमेटम देते हैं? ”

दंगों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी

पिछले साल 23 फरवरी को मिश्रा ने अपने विवादित भाषण में जाफराबाद में सड़क पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने की धमकी दी थी. एक वर्ग मानता है कि उनके इस भाषण के बाद ही सांप्रदायिक हिंसा भड़की थी और सीएए के समर्थकों तथा विरोधियों की बीच झड़पें हुई थीं. दंगों में कम से कम 53 लोगों की मौत हो गई थी और सैकड़ों लोग जख्मी हुए थे.

मिश्रा के भाषण के बाद ही शुरू हुई हिंसा- दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग

पुलिस ने दंगा भड़काने में मिश्रा के भाषण की भूमिका का खंडन किया जबकि दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग की पिछले साल जुलाई में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि हिंसा मिश्रा के भाषण के बाद ही शुरू हुई.

‘दिल्ली रॉयट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी’ पिछले साल अगस्त में तब चर्चा में आई थी जब ब्लूम्सबरी ने किताब को छापने से इनकार कर दिया था, क्योंकि पुस्तक के प्रकाशन पूर्व ऑनलाइन विमोचन में एक अतिथि के रूप में मिश्रा को आमंत्रित करने पर उसे आलोचना का सामना करना पड़ा था. बाद में यह किताब गरूड़ प्रकाशन प्राइवेट लिमिटेड ने छापी.

यह भी पढ़ें-

Petrol-Diesel Price: दो दिन की राहत के बाद फिर बढ़े दाम, जानिए आज कितना महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget