एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर का 'पितातुल्य' नीतीश पर बड़ा हमला, कहा- ‘गांधी-गोडसे साथ नहीं चल सकते’

जेडीयू से निकाले गए प्रशांत किशोर ने आज बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा निशाना साधा.प्रशांत किशोर ने कहा- सीएम नीतीश कुमार से मेरे मतभेद के दो कारण हैं. लोकसभा चुनाव से ही मेरे उनसे मतभेद थे. पहला मतभेद विचारधारा को लेकर था.

पटना: जेडीयू से निकाले गए प्रशांत किशोर ने आज बिहार की राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा निशाना साधा है. प्रशांत किशोर ने कहा है कि मेरे नीतीश कुमार से अच्छे संबंध है. मैं उनका आदर सम्मान करता हूं. लेकिन उनसे मेरा मतभेद गांधी की विचारधारा को लेकर था. प्रशांत ने कहा कि गांधी और गोडसे को साथ-साथ लेकर नहीं चला जा सकता. नीतीश कुमार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का विरोध करने को लेकर प्रशांत किशोर को हाल ही में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. नीतीश गोडसे की विचारधारा वालों के साथ- प्रशांत  प्रशांत किशोर ने कहा, ‘’सीएम नीतीश कुमार से मेरे मतभेद के दो कारण हैं. लोकसभा चुनाव से ही मेरे उनसे मतभेद थे. पहला मतभेद विचारधारा को लेकर था और दूसरा मतभेद बीजेपी से गठबंधन को लेकर था.’’ पीके ने कहा, ‘’नीतीश ने कहा था कि वह गांधी, जेपी और लोहिया को नहीं छोड़ सकते. लेकिन वह गोडसे की विचारधारा वालों के साथ हैं.’’ नीतीश कुमार ने मुझे बेटे की तरह रखा- प्रशांत  इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत में प्रशांत किशोर ने कहा, ‘’नीतीश कुमार ने मुझे बेटे की तरह रखा. मैं भी उन्हें पितातुल्य मानता हूं. नीतीश जी ने मुझे जेडीयू से बाहर करने का जो भी निर्णय लिया, वह मुझे स्वीकार है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मेरा उनसे कोई विवाद नहीं है. मैं इसपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. ये उनका अधिकार था, मुझे जेडीयू में रखना चाहते हैं या नहीं. उनके लिए जो आदर पहले था, वह आगे भी रहेगा.’’ बता दें कि बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसको लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति अभी से बनानी शुरू कर दी है. प्रशांत किशोर को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. कुछ दिन पहले कयास लगाए गए थे कि वह लालू प्रसाद यादव की आरजेडी या कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. लेकिन उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस में जाने से साफ इनकार कर दिया था. साल 2015 के बाद बढ़ी थीं नीतीश-प्रशांत की नज़दीकियां पीके की आई-पैक ने साल 2015 में नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रचार अभियान का जिम्मा संभाला था. इस चुनाव में सफलता मिलने के बाद पीके और नीतीश में नजदीकियां बढ़ी थीं. पीके ने ना केवल जद (यू) की सदस्यता ग्रहण की थी, बल्कि उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष भी बना दिया गया था. प्रशांत किशोर ने साल 2017 में पंजाब और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए, साल 2019 में पश्चिम बंगाल उपचुनाव के लिए और 2019 में आंध्र प्रदेश में वाईएस जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस के प्रचार अभियान की कमान संभाली थी. यह भी पढें- शाहीन बाग में जिस सड़क पर जमे हैं प्रदर्शनकारी, उसपर रोज़ाना कितनी गाड़ियां गुजरती थीं? मध्यस्थों से बात करने को तैयार शाहीन बाग के प्रदर्शनकारी, वकील संजय हेगड़े ने कहा- बीच का रास्ता निकालेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, कल हो सकता है आयोजन
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
पीएम मोदी का विपक्ष पर बड़ा हमला, 'देश पर संकट आता है तो इन्हें खुशी मिलती है'
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget