एक्सप्लोरर

गाय के संरक्षण और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए बजट में राष्ट्रीय गोकुल मिशन को 750 करोड़ रुपए

वित्त मंत्री ने कहा कि स्वदेशी गाय के संरक्षण और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए सरकार ने इस बार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 750 करोड़ रुपए का आवंटन किया है.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री पीयूष गोयल मोदी सरकार का छठा और अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं. इस दौरान वित्त मंत्री ने गाय को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत इस साल 750 करोड़ रुपए का आवंटन कर रही है.

इस योजना का शुभारंभ केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने साल 2014 में किया था. इस योजना का उद्येश्य स्वदेशी गायों के संरक्षण और दूध का उत्पादन बढ़ाना है. बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने मत्स्य पालन के लिए अलग से विभाग बनाने की घोषणा की. उन्होंने पशुपालन और मत्स्य पालन में जुड़े लोगों को 2 प्रतिशत ब्याज में भी छूट देने की घोषणा की.

इससे पहले वित्त मंत्री ने बजट में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की. इस घोषणा के तहत 2 हेक्टेयर तक के खेत मालिक किसानों को सरकार 6 हजार रुपए सलाना देगी. ये पैसे सरकार तीन इंस्टॉलमेंट में किसानों को देगी. यहां वित्त मंत्री ने कहा कि 2 हेक्टेयर से ज्यादा छोटे किसानों को सरकार 500 रुपए महीने के हिसाब से पैसे देगी. वित्त मंत्री ने बजट में एक और नए एम्स की घोषणा की है. उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि देश का 22वां एम्स हरियाणा में बनाया जाएगा. वर्तमान में देश में 21 एम्स का निर्माण कार्य चल रहा है. यहां यह गौर करने वाली बात है कि इन 21 में से 14 एम्स की घोषणा मोदी सरकार ने साल 2014 में सत्ता में आने के बाद की है. बजट के दौरान वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने आयुष्मान भारत योजना का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी हेल्थ स्कीम है. वित्त मंत्री ने कहा कि इस योजना से देश के 50 करोड़ लोगों को फायदा हो रहा है. आंकड़ों के जरिए वित्त मंत्री ने कहा कि अब तक देश में 10 लाख लोग आयुष्मान भारत योजना के जरिए मेडिकल सुविधाओं का लाभ उठा चुके हैं. आयुष्मान भारत योजना के अन्य फायदे गिनाते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इससे गरीब लोगों को 3 हजार करोड़ रुपए का बचत हुआ है. मोदी सरकार में पीयूष गोयल पहली बार बजट पेश कर रहे हैं. अरुण जेटली की तबीयत खऱाब है इस कारण पीयूष गोयल यह अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं. पीयूष गोयल ने बजट में और भी बहुत सारी घोषणाएं की है. उन्होंने बजट पेश करने के दौरान कहा कि हमारी सरकार ने ग्रामीण रोड बनाने की गति तीन गुना बढ़ा दी है.

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget