एक्सप्लोरर

Pinaka Rockets: भारत के 'किलर रॉकेट' के लिए 10 हजार 200 करोड़ का गोला-बारूद, डील से चीन होगा बेचैन

Pinaka Rockets: DRDO ने स्वदेशी तकनीक से पिनाका रॉकेट सिस्टम को बनाया है. विदेशों में भी इस रॉकेट प्रणाली को खूब सराहा जा रहा है.

Pinaka Rockets: मोदी सरकार ने पिनाका रॉकेट प्रणाली के लिए 10,200 करोड़ रुपए की लागत से गोला-बारूद खरीदने के दो प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है. पीएम मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की केन्द्रीय समिति ने बुधवार को इस प्रस्ताव को हरी झंडी दिखाई. 

इससे पहले सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया था कि पिनाका से संबंधित दो अनुबंधों को चालू वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले अंतिम रूप दिया जाना है. एक अनुबंध 5,700 करोड़ रुपये और दूसरा 4,500 करोड़ रुपये का है. आर्मी चीफ के इस बयान के दो हफ्ते के भीतर ही कैबिनेट ने इन दोनों प्रस्तावों को मंजूरी दे दी.

पिनाका रॉकेट सिस्टम भारतीय सेना को बड़ा आकर्षित कर रहा है. पिछले साल इस प्रणाली के सफल परीक्षण के तुरंत बाद ही सेना ने 10 पिनाका रेजिमेंट बनाने की तैयारी शुरू कर दी थी. फिलहाल 4 रेजिमेंट की तैनाती भी हो चुकी है. इनमें से कुछ रेजिमेंट चीन के साथ उत्तरी सीमाओं के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात हैं. बाकी 6 रेजिमेंट भी तैनाती की प्रक्रिया में हैं.

इतनी बड़ी मात्रा में गोला-बारूद क्यों?
पिनाका रॉकेट सिस्टम स्वदेशी तकनीक से बना है. यह दुनिया की सबसे बेहतरीन रॉकेट प्रणालियों में से एक है. यह अधिक ऊंचाई पर मार करने में बेहद सटीक है. भारतीय सेना को यह बेहद आकर्षित कर रहा है. सेना इस सिस्टम से पूरी तरह लेस होने पर जोर दे रही है. अपनी 10 पिनाका रेजिमेंट के लिए उसे पर्याप्त मात्रा में गोला-बारूद की जरूरत है. यही कारण है कि इससे जुड़े दो प्रस्तावों को फौरन मंजूरी मिली है.

टेस्ट सफल होते ही विदेश से भी मिला ऑर्डर
इस प्रणाली का सफल परीक्षण पिछले साल नवंबर में हुआ. इसकके ठीक बाद ही इस प्रणाली को विदेश से ऑर्डर मिला. आर्मेनिया ने भारत से पिनाका राकेट्स खरीदने का अनुबंध किया है. कुछ अन्य देश भी इस सिस्टम को खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें...

Plane Hijack Rumour: प्लेन हाईजैक के सिग्नल ने उड़ाए अधिकारियों के होश, मिनटों में कमिटी बनी, सीआईएसएफ-एयर फोर्स सब तैयार हो गए; जानें आगे क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
तनाव के बीच भारत आएंगे रहमान! उच्चायुक्त ने कहा- यादगार होगी यात्रा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget