एक्सप्लोरर

कोरोना वैक्सीनः फाइजर ने भारत से वापस लिया इमरजेंसी इस्तेमाल का निवेदन, जानें- ये कितनी असरदार है

फाइजर कंपनी की दवा को लेकर वैज्ञानिकों ने अपने रिसर्च में पाया कि वैक्सीन 21 दिनों के बाद ही 90 प्रतिशत असरदार हो जाती है. जिन लोगों को वैक्सीन दिया गया है, वो ना केवल ठीक हुए है, बल्कि उनके ऊपर संक्रमण फैलने की संभावना भी कम हुई है.

नई दिल्लीः दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने भारत में इमरजेंसी इस्तेमाल की अनुमति वापस ले ली है. फाइजर ने ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से कोरना वैक्सीन की इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी के लिए अर्जी लगाई थी. फाइजर ने जिस समय इमरेजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी की अर्जी लगाई थी उस समय वह पहली दवा कंपनी थी. कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ''कंपनी की ओर से इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी वापस ले ली गई है.'' ब्रिटेन और बहरीन में फाइजर की दवा को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिली हुई है.

ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर क्यों इसके इस्तेमाल की मंजूरी वापस ली गई और यह दवा कितना असरकारक है. फाइजर कोरानावायस वैक्सीन की बात करें तो एक अध्ययन के अनुसार इस वैक्सीन की एक खुराक तीन हफ्तों बाद भी सुरक्षित और असरदार रहती है.

21 दिन बाद भी वैक्सीन असरकारक

यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया (यूईए) के शोधकर्ताओं ने कहा कि ये वैक्सीन दो कंपनी बायोएन्टेक और पी-फाइजर द्वारा बनाई गई है. इस वैक्सीन की पहली डोज देने के 21 दिन बाद भी ये वैक्सीन असरकारक रहती है. साथ ही अध्ययन के बाद पाया गया कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज देने के 12 हफ्ते बाद भी इसका प्रभाव 76 प्रतिशत रहता है और साथ ही इस बीमारी को एक-दूसरे से फैलने में 67 प्रतिशत तक रोकता है.

वैज्ञानिकों ने अध्य्यन के दौरान पाया कि वैक्सीन 21 दिनों के बाद ही 90 प्रतिशत असरदार हो जाती है. लेकिन, नौ हफ्ते बाद इम्यूनिटी में गिरावट आ सकती है. ध्यान देने वाली बात ये है कि वैज्ञानिको ने ये भी कहा है कि इसकी पहली डोज देने के 8 दिनों में संक्रमण का खतरा दोगुना हो सकता है, क्योंकि लोगों को यह लगता है कि अब उन्होंने कोरोना का टीका लगवा लिया, अब उन्हे कुछ नहीं होगा. इसी के चलते लोग सतर्कता नहीं बरतते हैं.

वहीं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 2 फरवरी को घोषणा की इस वैक्सीन के दो डोज को तीन महीनों के अंतराल लेने पर इसका प्रभाव 82.4 प्रतिशत तक रहता है. इस अध्ययन में खुशी बात ये है कि जिन लोगों को वैक्सीनेशन दिया गया है, वो ना केवल ठीक हुए है, बल्कि इस वैक्सीन से उनपर संक्रमण फैलने की संभावना भी कम हुई है.

 ICMR के सीरो सर्वे में खुलासा- देश का हर पांचवा व्यक्ति दिसंबर तक हो चुका था कोरोना से संक्रमित

Coronavirus India: देश में कल सामने आए 12408 नए मामले, अबतक साढ़े 49 लाख लोगों को लगी वैक्सीन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
LIVE: अभिजीत दीपके को SEM कोर्ट से मिली सशर्त जमानत, जल्द होंगे रिहा
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
NLSIU दीक्षांत समारोह: छात्रों से CJI सूर्यकांत बोले- 'कमजोर दिल वालों के लिए...'
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
हैदराबाद में सेना के रिटायर्ड अधिकारी की गोली लगने से मौत, आत्महत्या का शक
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget