एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही लगा झटका, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा

अतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में पिछले दिनों इजाफा देखा गया. ऐसे में 19 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव ना करना और फिर चुनाव खत्म होते ही कीमत का बढ़ना आईओसी की सफाई पर संदेह बढ़ाता है.

नई दिल्ली: कर्नाटक चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर से आग लगनी शुरू हो गई है. 19 दिन चले कर्नाटक चुनाव के बाद एक फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. 24 अप्रैल के बाद आज पहली बार पेट्रोल 17 पैसे महंगा हो गया है. वहीं डीजल कीमत भी 21 पैसे बढ़ी है. बढ़ी हुई कीमतें 14 मई सुबह 6 बजे से लागू हो गईं हैं.

दिल्ली में डीजल ने 55 महीने का रिकॉर्ड कीमत बढ़ने के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 74 रुपये 63 पैसे से बढ़कर 74 रुपये 80 पैसे हो गई है. वहीं एक लीटर डीजल की कीमत 65 रुपये 93 से बढ़कर 66 रुपये 14 पैसे हो गई है. इसी के साथ डीजल की कीमत 56 महीने से रिकॉर्ड स्तर को पार कर गईं.

अन्य तीन महानगरों में पेट्रोल की कीमत मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82 रुपये 48 पैसे से 82 रुपये 65 पैसे हो गई. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 77 रुपये 32 पैसे से बढ़कर 77 रुपये 50 पैसे हो गई. वहीं चेन्नई में 77 रुपये 43 पैसे से बढ़कर 77 रुपये 61 पैसे तक पहुंच गई.

अन्य तीन महानगरों में डीजल की कीमत मुंबई में डीजल कीमत 70 रुपये 20 पैसे से बढ़कर 70 रुपये 43 पैसे हो गई. कोलकाता में डीजल के दाम 68.63 पैसे से बढ़कर 68 रुपये 63 पैसे हो गई. वहीं चेन्नई में डीजल 69 रुपये 56 पैसे बढ़कर 69 रुपये 79 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गई.

पेट्रोल की कीमत पर कांग्रेस का हमला कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम अचानक बढ़ने पर कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सरकार पर निशाना साधा है. चिदंबरम ने ट्वीट किया, "कर्नाटक चुनाव केवल इंटरवल था. अब पेट्रोल और डीजल पर ज्यादा टैक्स मतलब ग्राहक पर ज्यादा बोझ.''

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के चेयरमैन संजीव सिंह ने कर्नाटक चुनाव के समय कीमतों का ना बढ़ना महज एक संयोग बताया था. उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 24 अप्रैल से बदलाव नहीं करना इन्हें स्थिर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया कदम है.

अतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में पिछले दिनों इजाफा देखा गया. ऐसे में 19 दिनों तक कीमतों में कोई बदलाव ना करना और फिर चुनाव खत्म होते ही कीमत का बढ़ना आईओसी की सफाई पर संदेह बढ़ाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget