एक्सप्लोरर

9वें दिन भी जारी है महंगाई की मार: दिल्ली में पेट्रोल ₹76.87 हुआ, डीजल ₹68 के पार

पेट्रोल-डीजल भारत के इतिहास में कभी भी दिल्ली में इतना महंगा नहीं बिका. जितना महंगा आज मोदी सरकार के कार्यकाल में बिक रहा है. दिल्ली में मनमोहन सिंह की सरकार में सबसे अधिक महंगा पेट्रोल 14 सितंबर 2013 को बिका था.

नई दिल्ली: पिछले नौ दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. दिल्ली में पेट्रोल अब 76.87 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है तो वहीं डीजल भी 68 रुपए के पार पहुंच गया है. दिल्ली में कल ही पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 33 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी और आज 30 पैसे की बढ़ोतरी फिर हुई है. यानी दो दिनों के अंदर पेट्रोल 63 पैसे महंगा हो गया. पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से आज प्रेस कांफ्रेन्स की जाएगी. कहां कितने रुपए में बिक रहा है पेट्रोल? आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 76 रुपया 87 पैसे है. वहीं कोलकाता में 79 रुपया 53 पैसे, मुंबई में 84 रुपया 70 पैसे और चेन्नई में 79 रुपया 79 पैसा प्रति लीटर है. डीजल की कीमत? दिल्ली में डीजल की कीमत 68 रुपया 08 पैसे, कोलकाता में 70 रुपया 63 पैसा, मुंबई में 72 रुपया 48 पैसा और चेन्नई में 71 रुपया 87 पैसे प्रति लीटर हो गया है. पेट्रोल डीजल की कीमतों में इजाफे से इसका सीधा असर आपकी-हमारी जेबों पर पड़ता है. सब्जी, ट्रांसपोर्ट और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दामों में इजाफा होने का खतरा बना रहता है. ...तो क्या 100 के पार पहुंच जाएंगी पेट्रोल और डीजल की कीमतें? मोदी सरकार में सबसे महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल बता दें कि पेट्रोल-डीजल भारत के इतिहास में कभी भी दिल्ली में इतना महंगा नहीं बिका. जितना महंगा आज मोदी सरकार के कार्यकाल में बिक रहा है. दिल्ली में मनमोहन सिंह की सरकार में सबसे अधिक महंगा पेट्रोल 14 सितंबर 2013 को बिका था. तब पेट्रोल की कीमत 76 रुपये छह पैसे थी. पेट्रोल-डीजल दिल्ली में कभी इतने अधिक दाम पर नहीं बिका, जितना आज महंगा बिक रहा है एक्सपर्ट के मुताबिक, ईधन की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और सरकार की तरफ से इन पर वसूले जा रहे कर की उच्च दरें हैं. सोमवार को कच्चे तेल की कीमत 79 डॉलर प्रति बैरल (एक बैरल में 159 लीटर) रही. डीजल की कीमतें भी पहले ही अभूतपूर्व स्तर तक पहुंच चुकी है और देश भर में महंगा बिकने का नया रिकार्ड बना रही हैं. वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
LIVE: थाने पहुंचे सौरव दास और रांका, प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने रोका, कई हिरासत में
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
'राम ने यादव को मारा, मोहम्मद इकबाल भीख मांगते हैं', वोटरों के नाम पर बवाल, किसने क्या कहा?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget