एक्सप्लोरर

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर शशि थरूर का तंज- बाबा रामदेव से सीख लेंगे योग तो कम नजर आएगा दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. कीमतों में बढ़ोतरी के कारण शशि थरूर ने मोदी सरकार पर दिलचस्प तरीके से हमला बोला.

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार पर हमला कर रही है. ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर विपक्ष के कई नेता अलग अंदाज में सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. इसी क्रम में कांग्रेस नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने भी मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. शशि थरूर ने एक दिलचस्प कार्टून शेयर कर कहा कि अगर आप यह तरीका अपनाएंगे तो आपको तेल की कीमतें कम दिखाई देंगी.

शशि थरूर ने योग गुरु बाबा रामदेव के एक कार्टून को शेयर करते हुए मोदी सरकार कड़ा प्रहार किया. इस कार्टून में बाबा रामदेव को एक पेट्रोल पंप पर शीर्षासन करते हुए दिखाया गया है और सामने प्लेकार्ड रखा है जिसपर लिखा है 90 रुपये लीटर. कार्टून के नीचे मलयालम में कैप्शन भी लिखा हुआ है. थरूर ने इस कैप्शन का अनुवाद करके ट्वीट किया है.

'90 दिखेगा 06'

शशि थरूर ने लिखा, "अगर आपने बाबा रामदेव से योग सीख लिया, तो आप भी पेट्रोल की कीमतें 06 रुपये लीटर देख सकते हैं." इस कार्टून में बाबा रामदेव शीर्षासन कर रहे हैं और प्लेकार्ड पर रेट 90 रूपये लिखा हुआ है. बता दें कि अगर 90 को शीर्षासन करने पर देखेंगे तो 06 दिखाई देगा.

शशि थरूर के अलावा ओडिशा में कांग्रेस के एक नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कपड़े पहनकर और एक बैलगाड़ी पर सवार होकर भुवनेश्वर पहुंचे. उन्होंने पूछा कि क्या पेट्रोल की कीमतें कम हुई हैं.

समाजवादी पार्टी के नेता ने ली थी चुटकी

वहीं पिछले हफ्ते समाजवादी पार्टी (एसपी) के सांसद विशम्भर निषाद ने भी तेल की बढ़ती कीमतों पर राज्यसभा में चुटकी ली थी. राज्यसभा सांसद ने कहा था कि "माता सीता की भूमि नेपाल और रावण की भूमि लंका में पेट्रोल सस्ता है लेकिन राम की भूमि में नहीं."

पेट्रोलियम मंत्री का बयान

तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले हफ्ते कहा था कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय प्राइज मैकेनिज्म से नियंत्रित होती हैं. उन्होंने बताया कि "लगभग 250 (पिछले 300 दिनों में से) दिनों से केंद्र ने कीमतों में वृद्धि या कमी नहीं की थी."

BJP नेताओं से बोले अमित शाह, आंदोलन से किसानों का नहीं संबंध, 15-20 दिन किसानों-खापों के बीच रहना होगा

The Kapil Sharma show में वापसी कर सकते हैं Sunil Grover, Salman Khan ने कराई सुलह? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, आखिरी दिन सदन में पहुंचे अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
LIVE: 'शुद्धिकरण करके मेरा अपमान किया गया', राज्यसभा में बोले खरगे
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
'दलितों के लिए जगह नहीं...', हल्द्वानी में शुद्धिकरण हवन पर खरगे की पहली प्रतिक्रिया
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता
DGP और ED के लेटर को लेकर पंजाब में सियासी संग्राम, चीमा ने SAD को बताया BJP प्रवक्ता

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget