एक्सप्लोरर

एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ी, जानिए आज क्या हैं नए दाम?

पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. दिल्ली में डीजल की बढ़ती कीमत का मुख्य कारण वैट है.

नई दिल्ली: देश में इस महीने लगातार 21 दिनों तक पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई. 22वें दिन यानी रविवार को कोई कीमत नहीं बढ़ी. लेकिन आज फिर पेट्रोल-डीजल और महंगा हो गया. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 5 पैसे बढ़कर 80.43 रुपए और डीजल 13 पैसे बढ़कर 80.53 रुपये हो गया. दिल्ली में डीजल पेट्रोल से 10 पैसे महंगा है. पिछले 23 दिनों में पेट्रोल 9.17 रुपये प्रति लीटर और डीजल 11.23 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है. आपके शहर में क्या है दाम... एक दिन के ब्रेक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत फिर बढ़ी, जानिए आज क्या हैं नए दाम? दाम में बढ़ोतरी के पीछे की वजह देश में ऐसा पहली बार हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक है. हालांकि, ऐसा सिर्फ दिल्ली में ही है, देश के अन्य हिस्सों में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा नहीं है. दिल्ली में डीजल की बढ़ती कीमत का मुख्य कारण वैट है. दरअसल, दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन के दौरान डीजल पर वैट की दर को बढ़ा दिया था. इसके साथ ही केंद्र सरकार ने भी मई के पहले हफ्ते में पेट्रोल और डीजल पर भारी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई थी. पेट्रोल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 10 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर उत्पाद शुल्क 13 रुपये बढ़ाया गया था. आज राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस आज राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच देश भर में जिला मुख्यालय पर धरना देगी. देशभर में जिला मुख्यालयों पर धरना देकर कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम वापस लेने की मांग करेंगे. प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के नेता संबंधित जिला अधिकारी और उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे. इसके साथ ही कांग्रेस सोशल मीडिया में 'स्पीक अप ऑन पेट्रोलियम प्राइज हाइक' अभियान चलाएगी. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को वापस लेने के लिए सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी. ये भी पढ़ें- भारत-चीन विवाद में BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री, राहुल गांधी का नाम लिए बिना दिया विवादित बयान दिल्ली को टिड्डियों से फिलहाल मिली राहत, आगरा की ओर बढ़ा टिड्डी दल, अबतक खेती को खास नुकसान नहीं
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget