एक्सप्लोरर

भारत-चीन विवाद में BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर की एंट्री, राहुल गांधी का नाम लिए बिना दिया विवादित बयान

प्रज्ञा ठाकुर ने राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा कि ''एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है.''

भोपाल: मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बिना कहा कि ''एक विदेशी महिला से पैदा हुआ व्यक्ति राष्ट्रवादी नहीं हो सकता है.'' ठाकुर प्रदेश बीजेपी कार्यालय में एक कार्यक्रम के बाद भारत-चीन के बीच तनाव के संदर्भ में कांग्रेस के आरोपों पर बात कर रही थीं.

एक सवाल पर पत्रकारों से उन्होंने कहा, ''कांग्रेस को तो अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिये. उनमें न तो बोलने की सभ्यता है, न ही पार्टी में संस्कार हैं, न ही उनकी पार्टी में देशभक्ति है. मैं एक बात कहूंगी कि देशभक्ति आयेगी कहां से, जब दो देशों की सदस्यता लेकर रहेंगे.'' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है.

वहीं, कांग्रेस के मीडिया सेल के प्रभारी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने भी प्रज्ञा ठाकुर का नाम लिये बिना उन पर तंज करते हुए ट्वीट किया, ''कोई भी देशभक्त आतंकवादी नहीं हो सकता है. कोई भी गोडसे भक्त देशभक्त नहीं हो सकता है. जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी.....'' पटवारी अप्रत्यक्ष तौर पर 2008 में महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोट मामले के आरोपियों में से एक प्रज्ञा ठाकुर का उल्लेख कर रहे थे.

इससे पहले प्रज्ञा ठाकुर ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की तरफ से नौ साल तक दी गई प्रताड़नाओं के कारण वह आज तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को झेल रही हैं. छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बीजेपी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग करने के बाद प्रज्ञा ने साल 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों के मामले में नौ साल तक जेल में बिताए दिनों को याद किया था.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली को टिड्डियों से फिलहाल मिली राहत, आगरा की ओर बढ़ा टिड्डी दल, अबतक खेती को खास नुकसान नहीं

चीन से तनाव के बीच कश्मीर में LPG स्टॉक करने और स्कूलों को खाली करने का आदेश, उमर अब्दुल्ला बोले- लोगों में दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget