एक्सप्लोरर

प्याज और पेट्रोल की महंगाई से देश बेहाल, हिमाचल में सेब से दोगुनी कीमत पर बिक रहा है प्याज

पेट्रोल की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 74 रुपये 13 पैसे है. वहीं राष्ट्रीय राजधानी में प्याज की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है.

नई दिल्ली: प्याज और पेट्रोल की कीमतों में तेजी से आम लोग बेहाल हैं. दिल्ली में पेट्रोल 74 रुपये के पार बिक रहा है तो वहीं प्याज की दर 70 से 80 रुपये प्रति किलो है. अन्य राज्यों में भी यही हालात हैं. हिमाचल की बात करें तो यहां प्याज सेब से दोगुनी कीमतों पर बिक रहा है. यहां सेब की कीमत 30 रुपये प्रति किलो है

हिमाचल के सोलन में सब्जी मंडी सहित आसपास के बाजारों में सेब और प्याज की कीमतों का आकलन किया गया. जिसमें पाया गया कि बाजार में 50 से 60 रुपये प्रति किलो प्याज बेचा जा रहा है. फलों की दुकानों में गोल्डन और रॉयल सेब 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. जबकि दो किलो सेब लेने पर इसे 50 रुपये में बेचा जा रहा है. इस बार सेब की फसल अच्छी हुई है.

खाद्य और उपभोक्ता मामले के मंत्री रामविलास पासवान ने मंगलवार को कहा कि अगर प्याज की खुदरा कीमतें अधिक बनी रहीं तो केंद्र सरकार प्याज व्यापारियों पर इसके स्टॉक रखने की सीमा तय करने के बारे में विचार करेगी.

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के स्टॉक रखने की सीमा को तय करने के लिए सरकार कुछ समय तक कीमत की स्थिति का इंतजार करेगी क्योंकि सरकार किसानों के हित के लिए भी समान रूप से चिंतित है.

व्यापारिक आंकड़ों से पता चला है कि सीमित आपूर्ति के कारण राजधानी में प्याज की खुदरा कीमत 70-80 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच चल रही हैं. कीमत की यही स्थिति देश के अन्य हिस्सों में भी है.

दिल्ली में सस्ती प्याज बेचने का एलान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राशन की दुकानों और मोबाइल वैनों के जरिये सस्ती दर पर प्याज बेचेगी. उन्होंने कहा कि सरकार प्याज की खरीद कर रही है और उसे सस्ते दामों पर बेचेगी.

केजरीवाल ने कहा, ‘‘सरकार प्याज की खरीद कर रही है. इसकी बिक्री दस दिन में शुरू होने की उम्मीद है. इस प्याज का दाम 24 रुपये किलो होगा. सरकार प्याज की बिक्री उचित दर दुकानों और मोबाइल वैन के जरिये करेगी.’’

पेट्रोल-डीजल की कीमत पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. 11 सितंबर से अब तक की बात करें तो पेट्रोल की कीमत में दो रुपये 37 पैसे और डीजल की कीमत में 1 रुपये 93 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. सऊदी अरामको के तेल संयंत्रों पर हुए हमले से कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की आशंकाओं से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में जोरदार उछाल आए हैं.

इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 74.13 रुपये, 76.82 रुपये, 79.79 रुपये और 77.06 रुपये प्रति लीटर हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम 67.07 रुपये, 69.47 रुपये, 70.37 रुपये और 70.91 रुपये प्रति लीटर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?
सर्दियों के मौसम में भारत में बाढ़ का कहर! एकसाथ जानें देशभर में कहां बारिश से तबाही?
India Bloc Mock Parliament Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
Live: विपक्ष का 'जन महाभियोग' कार्यक्रम टला, 'राहुल बोले- हर पीड़ित रैली में होना चाहता है शामिल'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'
'यह जीत का मौसम', जामिया के छात्रों की मांगें पूरी होने पर क्या बोलीं नेहा बोरा
'यह जीत का मौसम', जामिया के छात्रों की मांगें पूरी होने पर क्या बोलीं नेहा बोरा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget