एक्सप्लोरर

आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, डीज़ल 52 पैसे और पेट्रोल 48 पैसे प्रति लीटर हुआ महंगा

पेट्रोल डीजल के दाम: पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से सरकार की ओर से राहत का कोई संकेत नहीं है. बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती से इनकार कर दिया.

नई दिल्ली: पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है. आज भी तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 48 पैसे महंगा हुआ है तो डीजल की कीमत में 52 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. बढ़त के बाद दिल्ली में डीजल की 72 रुपये के पार चली गई है. दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 79.99 रु./ली है तो वहीं डीजल की कीमत 72.07 रु./ली हो गई है. दिल्ली में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 79.51 रु./ली था वहीं डीजल 71.55 रु./ली था.

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो मंबईकरों पर भी तेल की कीमतों में बढ़ती मार पड़ी है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 48 पैसे और डीजल की कीमत में 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. मुंबई में पेट्रोल की नई कीमत 87.99 रु./ली है तो वहीं डीजल की कीमत 76.51 रु./ली हो गई है. मुंबई में कल की कीमतों की बात करें तो पेट्रोल 86.91 रु./ली था वहीं डीजल 75.96 रु./ली था.

सरकार की ओर से राहत के संकेत नहीं पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों से सरकार की ओर से राहत का कोई संकेत नहीं है. बुधवार को वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने के लिए उत्पाद शुल्क में कटौती से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव हो रहा है और इनमें कोई तय बदलाव नहीं दिख रहा है.

कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का भारत बंद पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ कांग्रेस 10 सितंबर को भारत बंद का आयोजन किया है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के अलावा LPG गैस की कीमत दुगनी हो चुकी है. दूध से लेकर प्लेटफार्म टिकट तक के दाम कई गुना बढ़ चुके हैं. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों से बात हुई है, वो भी भारत बंद में सहयोग और समर्थन करने को तैयार हैं. सुरजेवाला ने बताया कि 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से शाम के 3 बजे तक भारत बंद रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget