एक्सप्लोरर

Corona Vaccine: पंजाब से विदेश जाने वालों को 28 दिन बाद ही मिल जाएगी कोविशील्ड की दूसरी डोज

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा है कि वैसे लोग जिन्हें विशेष कारणों से विदेश जाना जरूरी है, उन्हें कोविशील्ड की पहली खुराक के 28 दिन के गैप के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी. इससे पहले दूसरी खुराक तय गैप के तहत 84 दिन बाद दी जा रही थी. इस संबंध में उपयुक्तों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं.

मंगलवार को पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि वैसे लोग जिन्हें विशेष कारणों से विदेश जाना जरूरी है, उन्हें कोविशील्ड की पहली खुराक के 28 दिन के गैप के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नामित योग्य प्राधिकारियों की ओर से 84 दिन के तय गैप से पहले दूसरी खुराक देने के लिए अनुमति देने से पहले जांच की जाएगी. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उस संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि लाभार्थियों को समय रहते वैक्सीन दी जा सके.

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 28 दिन पहले पहली खुराक ले चुके ऐसे लोगों को टीके मुहैया कराने की सिफारिश की है.  राज्य सरकार को 18-44 आयु वर्ग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से 15 जून से पहले कोविशील्ड की सीधे 1.56 लाख खुराक की आपूर्ति करने की उम्मीद है. राज्य भी इसी अवधि में भारत बायोटेक से कोवैक्सीन की 36,000 खुराक की सीधी आपूर्ति की उम्मीद कर रहा है.

राज्य में मंगलवार को आए कोरोना के 1,273 नए मामले 

गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाब में 1,273 और हरियाणा में 635 नए मामले सामने आए. पंजाब में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,82,081 हो गई है. वहीं, मंगलवार को कोरोना से 60 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद राज्य में कुल मौतों की संख्या बढ़कर 15,219 हो गई है. राज्य में कोरोना का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में कमी आई है. राज्य में अब कोरोना का इलाज करानेवाले लोगों की संख्या 18,546 हो गई है, जबकि 5,48,316 मरीज ठीक हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें-

बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज, TMC ने लगाया चोरी का आरोप

सरकार की फ्री वैक्सीन और अन्न देने की योजना, इस वित्त वर्ष 1.15 लाख करोड़ का आएगा खर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने बनासकांठा में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'जनता की करते 25 साल हो गए'
PM मोदी ने बनासकांठा में किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, कहा- 'जनता की करते 25 साल हो गए'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
यमुना में मनोज तिवारी ने लगाई डुबकी तो रिजिजू ने दिया स्विमिंग का चैलेंज, AAP बोली- 'गुमराह कर रहे'
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget