दिल्ली-NCR में मानसून की पहली बारिश से मिली लोगों को गर्मी से राहत, IMD ने जारी किया 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने 2 दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. तेज बारिश के साथ आखिर-कार लोगों का मानसून का इंतजार खत्म हो गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है. जिसके साथ दिल्ली-एनसीआर ने तेज बारिश हुई.
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में आने वाले कुछ दिन झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा. इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और साथ ही उमस भी कम हो जाएगा.
अगले दो दिन दिल्ली-एनसीआर में ऑरेंज अलर्ट जारी
उन्होंने बताया कि दिल्ली में अगले कुछ दिन बादल छाए रहेंगे और तेज बारिश होगी. मौसम विभाग ने आने वाले अगले दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 और 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है.
मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव का कहना है कि मानसून की मानसून के बादलों के चलते दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई. मौमस विज्ञान की माने तो अगले तीन दिन तक बारिश के चलते दिल्ली का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
यह भी पढ़ें.
Source: IOCL



























