एक्सप्लोरर

अयोध्या विवाद: जुमे की नमाज के दौरान प्रयागराज की मस्जिदों से निकला अमन का पैगाम

मस्जिदों में जुमे के नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन कायम रहने के लिए खास दुआ भी मांगी गई.

प्रयागराज: अयोध्या विवाद पर कोर्ट से आने वाले फैसले के मद्देनजर आज संगम नगरी प्रयागराज की मस्जिदों से जुमे की नमाज के दौरान शांति और अमन का पैगाम जारी किया गया. इस दौरान लोगों से अपील की गई की वह कोर्ट के फैसले का सम्मान करें.

शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक की कई मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान माइक से एनाउंसमेंट कर लोगों से हर हाल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की गई. साथ ही फैसला आने के बाद शांति और अमन कायम रखने का संदेश दिया गया. मस्जिदों में जुमे के नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन कायम रहने के लिए खास दुआ भी मांगी गई. इस दौरान मस्जिदों से यह अपील भी की गई कि अदालत के फैसले का सम्मान करने के साथ ही ना तो जश्न मनाना है और ना ही किसी तरह का विरोध करना है.

अयोध्या पर आने वाले फैसले को लेकर एक तरफ जहां पुलिस अधिकारी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ प्रयागराज के धार्मिक स्थलों से भी लगातार अदालत के फैसले का सम्मान करने और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है. शहर के बहादुरगंज इलाके की साबुनगढ़ मस्जिद में अमन कायम रहने को लेकर खास दुआ भी कराई गई. यहां लोगों को यह बताया गया कि सबसे बड़ा मजहब इंसानियत का है. इसलिए अयोध्या मामले में कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाना है जिससे माहौल बिगड़े.

मस्जिदों में आज जुमे की नमाज अदा करने वाले अकीदतमंदों ने भी यहां दिए गए संदेश पर पूरी तरह अमल किये जाने की बात कही. शांति और सौहार्द को लेकर कल प्रयागराज में नागा सन्यासियों के जूना अखाड़े की तरफ से यमुना नदी के मौजगिरि घाट पर सवा लाख दीपक भी जलाए गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget