एक्सप्लोरर

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आ रहे हैं दिल्ली, तो 14 दिनों तक रहना होगा क्वारंटीन, नए स्ट्रेन की वजह से हुआ फैसला

कोरोना संक्रमण से देश जूझ रहा है. इस बीच एक और चिंता में डालने वाली खबरे सामने आई है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोरोना वायरस का घातक स्वरूप मिला है. यहां से दिल्ली आने वाले लोगों के लिए राज्य सरकार ने दिशा निर्देश जारी किये हैं.

नयी दिल्ली: आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिन के लिए जरूरी संस्थानिक पृथक-वास में रहना होगा. दिल्ली सरकार द्वारा गुरुवार को जारी एक आदेश में यह बात कही गई.

आदेश में कहा गया है कि हालांकि जो लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं या जिनकी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट ‘नेगेटिव’ हो, उन्हें सात दिन के गृह पृथक-वास में रहना होगा. लेकिन, यह रिपोर्ट 72 घंटे से पहले की नहीं होनी चाहिए.

आंध्र और तेलंगाना में वायरस बेहद घातक

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने आदेश में कहा है कि, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कोरोना वायरस के ज्यादा संक्रामक स्वरूप का पता चला है और इसके फैलने की रफ्तार बहुत तेज है.

डीडीएमए ने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से विमान, ट्रेनों, बसों या कारों से आने वाले लोगों के संबंध में अतिरिक्त सावधानी बरते जाने की जरूरत है.

होटल,गेस्ट हाउस को भी जारी किये गये निर्देश

आदेश में कहा गया कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से आने वाले लोगों को 14 दिनों के लिए संबंधित जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए सरकारी पृथक-वास या भुगतान वाले पृथक-वास में रहना होगा. होटल, अतिथि गृहों से भी दोनों राज्यों से आने वाले लोगों के संबंध में आदेश का पालन करने को कहा गया है.

युवाओं में तेजी से फैल रहा है घातक वायरस

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड-19 का बेहद संक्रामक माना जाने वाला बी.1.617 और बी.1 स्वरूप युवाओं में तेजी से फैल रहा है. कोशिका एवं जीव विज्ञान केन्द्र की ओर से किए गए अध्ययन के मुताबिक कोरोना का एन440के स्वरूप न तो बेहद संक्रामक है और न ही बेहद घातक है.

अध्ययन के मुताबिक, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों में से नमूने एकत्र किए गए थे जिनमें बी.1.617 और बी.1 स्वरूप पाया गया है जो कि बेहद संक्रामक माना जाता है. यह दोनों ही स्वरूप युवाओं में तेजी से फैल रहे हैं.

आंध्र प्रदेश के कोविड कमान एवं नियंत्रण केन्द्र के अध्यक्ष के एस जवाहर रेड्डी ने एक बयान में कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से कोविड-19 महामारी को लेकर 25 अप्रैल को जारी ताजा जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों का संबंध बी.1.617 से हैं.

ये भी पढ़ें.

कोरोना कहर के बीच बिहार की मदद को सेना ने भेजा फील्ड अस्पताल, विशेषज्ञ डॉक्टर होंगे तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget