पेट्रोल-डीजल के लिए नेपाल का रुख कर रहे हैं दार्जिलिंग के लोगः जानें कितना सस्ता है वहां ईंधन
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द ही 100 रुपये के करीब पहुंच चुकी हैं. ऐसे में कहीं भी अगर लोगों को सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलने की संभावना दिखती है तो वो वहां का रुख करते हैं.

नई दिल्लीः दार्जिलिंग की सीमा से लगा पशुपति नगर वो इलाका है जहां से रोजाना सैकड़ों गाड़ियां सरहद लांघ कर नेपाल जाती हैं. हालांकि अब ये रास्ता सैलानियों के लिए कम और पेट्रोल-डीजल की तस्करी के लिए ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है. देश में लगातार बढ़तीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें इसका बड़ा कारण हैं. भारत के मुकाबले नेपाल में पेट्रोल-डीजल सस्ता है लिहाजा दार्जिलिंग-नेपाल की सरहद पर बसने वाले लोग नेपाल का रुख करने लगे हैं.
भारत के मुकाबले नेपाल में ईंधन कितना सस्ता दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 रुपए 72 पैसे है और नेपाल में सिर्फ 71 रुपये 56 पैसे यानी सीधे 11 रुपए 16 पैसे सस्ता पेट्रोल नेपाल में मिल रहा है. देश में डीजल की कीमत 74 रुपए के पार जा चुकी है लेकिन नेपाल में एक लीटर डीजल लगभग 63 रुपए के करीब मिल रहा है.
ऐसा पहली बार नहीं है कि लोग सस्ते पेट्रोल-डीजल के लिए नेपाल का रुख कर रहे हैं. इसके पहले भी ऐसी तस्वीरें सामने आ चुकी हैं जब पेट्रोल-डीजल के लिए लोग नेपाल और भूटान की सीमा लांघते थे.
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जल्द ही 100 रुपये के करीब पहुंच चुकी हैं. ऐसे में कहीं भी अगर लोगों को सस्ता पेट्रोल-डीजल मिलने की संभावना दिखती है तो वो वहां का रुख करते हैं. दार्जिलिंग के लोग भी आजकल लोग कुछ ऐसा ही कर रहे हैं.
Source: IOCL
























