एक्सप्लोरर

ABP Exclusive: बॉलीवुड से कोई मेरी मदद के लिए नहीं आया, यहां सब लॉबी है-एक्ट्रेस पायल घोष

पायल का कहना है कि जो भी लोग दिखावा कर रहे हैं कि वो महिलाओं का बेहद सम्मान करते हैं और उनकी इज्जत की परवाह करते हैं लेकिन ये ही वो लोग हैं जो वास्तव में औरतों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं. बॉलीवुड में सब लॉबी चलती है और कोई मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया.

बॉलीवुड इस समय गंभीर संकटों से जूझ रहा है और ऐसे में एक जाने-माने डायरेक्टर पर लगा संगीन इल्जाम इस स्थिति को और खराब कर रहा है. एक्ट्रेस पायल घोष ने मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट किया और इसके जरिए पीएम मोदी से भी मदद मांगी. हालांकि ये मामला कुछ साल पुराना बताया गया है और पायल घोष अब सामने आई हैं जिस पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं. वहीं पायल के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने ट्विटर पर ही प्रतिक्रिया भी दी है साथ ही इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

इन आरोप को लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बात करते हुए कहा कि ये वाक्या साल 2014-15 के बाद का है जब अनुराग कश्यप बॉम्बे वैलवेट की शूटिंग कर रहे थे. उस समय पायल घोष अनुराग कश्यप से मिलने उनके ऑफिस गई थीं और पहली बार वो अपने मैनेजर के साथ गई थीं. दूसरी बार वो अकेले उनके घर गईं. पायल घोष ने बताया कि दूसरी बार जब वो उनके घर गईं तब अनुराग कश्यप ने खुद उनके लिए खाना बनाया और परोसा, इतना ही नहीं उनकी प्लेट तक उठाकर रखी. अनुराग कश्यप उस समय उनके फेसबुक पर भी थे.

पायल ने बताया कि इसके बाद एक दिन वो फिर अनुराग कश्यप के घर गईं तो उस दिन अनुराग ने उनके साथ दुर्वय्व्हार किया और बेहद बुरा बर्ताव किया. पायल के मुताबिक अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. पायल ने कहा कि उस समय उन्हें बेहद बुरा लगा और वो वहां से चली गईं. उन्होंने कहा कि तभी उन्होंने तय कर लिया था कि वो अनुराग से कभी नहीं मिलेंगी. हालांकि उसके बाद भी उनकी अनुराग कश्यप से एक-दो बार बातचीत हुई लेकिन अनुराग के बुलाने पर भी वो उनसे नहीं मिलने गईं.

पायल ने बताया कि अनुराग कश्यप ने उन्हें तब बधाई देने के लिए फोन किया था जब वो फिल्मफेयर मैग्जीन के लिए कवर फोटो पर आई थीं. इसके बाद भी एक-दो बार बातचीत हुई होगी लेकिन कभी भी वो उनसे मिलने नहीं गईं.

पायल ने कहा है कि वो अपनी सुरक्षा के लिए चिंतित हैं और जब उन्होंने अनुराग कश्यप के खिलाफ #MeToo के साथ ट्वीट किया तो उनके परिवार वालों ने ही उन्हें शांत रहने के लिए कहा और तभी अनुराग कश्यप ने उन्हें ब्लॉक कर दिया था. उसके बाद से उनकी अनुराग के साथ कोई बात नहीं हुई.

पायल का कहना है कि जो भी लोग दिखावा कर रहे हैं कि वो महिलाओं का बेहद सम्मान करते हैं और उनकी इज्जत की परवाह करते हैं लेकिन ये ही वो लोग हैं जो वास्तव में औरतों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं. बॉलीवुड में सब लॉबी चलती है और कोई मेरी मदद के लिए आगे नहीं आया. मेरी कुछ दोस्तों और परिवारजनों के अलावा किसी ने मुझे कॉल नहीं किया लेकिन मैं किसी से कुछ उम्मीद नहीं करती.

पायल को जब बताया गया कि कंगना रनौत ने उनके समर्थन में ट्वीट किया है तो पायल ने इसके लिए कंगना का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्हें ये जानकर अच्छा लगा कि कोई तो उनका समर्थन कर रहा है.

पायल ने ये भी कहा कि कोई गुनहगार इस बात को स्वीकार नहीं करता कि उसने महिला के साथ गलत व्यवहार किया है, क्या निर्भया के आरोपियों ने इस बात को कबूल किया था कि उन्होंने उसके साथ गलत किया. ये समाज सिर्फ पितृ सत्तात्मक समाज है जो पुरुषों के गलत व्यव्हार को बर्दाश्त करने के लिए बोलता है. उन्होंने सवाल किया कि अब कहां गए सारे महिलावादी लोग और उनके साथ इस समय कोई नहीं है.

ये भी पढ़ें

अनुराग कश्यप पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोप पर बोले रवि किशन- इसपर कार्रवाई होनी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget