एक्सप्लोरर

'CM योगी की कुर्सी सुरक्षित नहीं...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहकर मचा दिया बवाल

Pawan Khera on Yogi Adityanath: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दावा किया कि बीजेपी अपने अध्यक्ष का चयन नहीं कर पा रही और योगी आदित्यनाथ की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी भी अब सुरक्षित नहीं मानी जा रही है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार (23 जुलाई, 2025) को मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की साख को कमजोर किया जा रहा है और जनता अब इसे समझने लगी है. उन्होंने चुनाव आयोग, बीजेपी की आंतरिक राजनीति, प्रधानमंत्री की विदेश नीति और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने ये भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी सुरक्षित नहीं है.

बीजेपी की संगठनात्मक स्थिति पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी अब खुद अपना अध्यक्ष तय नहीं कर पा रही है. उन्होंने आगे कहा, “बीजेपी का संगठन नेतृत्वविहीन हो गया है. पार्टी में ऐसा कोई चेहरा नहीं बचा जिसे सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया जा सके.” उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी भी सुरक्षित नहीं है और पार्टी में उन्हें लेकर अंदरूनी घमासान चल रहा है.

पवन खेड़ा ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल 

पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग निष्पक्षता की अपनी भूमिका खो चुका है. उन्होंने कहा, “जब हम चुनाव आयोग से सवाल करते हैं तो जवाब बीजेपी देती है और जब हम बीजेपी से सवाल करते हैं तो जवाब चुनाव आयोग देता है.” कांग्रेस नेता ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया और कहा कि जनता अब इस खेल को समझने लगी है. उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब “मोटा भाई और छोटा भाई का भय खत्म हो रहा है.”

उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर भी सवाल

कांग्रेस नेता ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि यह इस्तीफा रहस्यमयी तरीके से हुआ है और उपराष्ट्रपति को देश के सामने अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट करनी चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया, “जब संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा था, तभी उपराष्ट्रपति का इस्तीफा आना संदेह पैदा करता है. क्या यह किसी योजना का हिस्सा था?”

पीएम की विदेश नीति पर किया कटाक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर खेड़ा ने आरोप लगाया, “पीएम चीन और अमेरिका से डरते हैं. वे कठिन सवालों से बचते हैं और विदेशी दौरों के ज़रिए घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं.”

ये भी पढ़ें-

'विशेष बेंच बनानी पड़ेगी, मैं उसमें शामिल नहीं हो सकता', CJI गवई ने जस्टिस यशवंत वर्मा की याचिका पर सुनवाई से क्यों खुद को किया अलग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget