एक्सप्लोरर

पटना के सबसे बड़े अस्पताल के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं रखा खयाल

राज्य में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू है. इसके तहत भारत सरकार की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी की गई है. राज्य सरकार भी दावा करती रही है कि हम सख्ती से इसका अनुपालन कराएंगे.

बिहार: पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( पीएमसीएच ) के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर अस्पताल का घेराव किया. घेराव में भारी संख्या में सफाई कर्मी एकजुट हुए, लेकिन इस दौरान उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तार तार कर दिया. दरअसल मामला सूबे के सबसे बड़े अस्पताल से जुड़ा है. जहां कोरोना संक्रमण से लड़ने को भारत सरकार और राज्य सरकार दिशा निर्देश जारी कर रही है, वहीं पीएमसीएच में सोशल डिस्टेंसिंग का मखौल उड़ता दिखा.

जब भारी संख्या में सफाई कर्मियों का झुंड पीएमसीएच के अध्यक्ष का घेराव करने पीएमसीएच परिसर में उतरा तो सभी ये भूल गए कि कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लागू है. इन सफाई कर्मियों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं, जो सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाती दिखीं. सभी एक साथ बगैर दूरी अपनाए खड़ी थीं.

प्रदर्शन कर रही इन महिलाओं का कहना है कि हम अपने मासिक वेतन और साप्ताहिक छुट्टी तथा आने जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था की मांग करने के लिए यहां प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बाबत उन्होंने कई गंभीर आरोप भी लगाए. उनका कहना है कि उनके साथ हॉस्पिटल की सिस्टर्स द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है और उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता है.

राज्य में लॉकडाउन का दूसरा चरण लागू है. इसके तहत भारत सरकार की ओर से नई गाइडलाइन भी जारी की गई है. राज्य सरकार भी दावा करती रही है कि हम सख्ती से इसका अनुपालन कराएंगे. ऐसे में इस तरह का दृश्य वो भी सूबे के सबसे बड़े अस्पताल से, जहां पर भारी संख्या में कोरोना पेसेंट मौजूद हैं. इस तरह के हालात बनने से संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. इस तरह की जगह पर सरकार की तरफ से ऐसी अनियमितता का होना राज्य को शर्मसार करने के लिए काफी है.

Lockdown: दिल्ली में मजदूरों के खाने-पीने की क्या व्यवस्था है, इस रिपोर्ट में देखिए

ये भी पढ़ें: SC में सरकार ने कहा- नर्सों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर बनेगा, किसानों को खेती में दिक्कत नहीं होने देंगे  जानें- कौन है विनय दुबे जिसने बांद्रा में अफवाह फैलाकर हजारों की भीड़ को किया था गुमराह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget