एक्सप्लोरर

Patiala Violence: हिंसा मामले में गिरी गाज, हटाए गए पटियाला के IG, डिप्टी SP-SHO किए गए शिफ्ट, DGP से CM मान खफा

Anti Khalisthan March: पंजाब के पटियाला में खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो समूहों में झड़प में चार व्यक्तियों के घायल होने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

पंजाब के पटियाला में खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो समूहों में झड़प में चार व्यक्तियों के घायल होने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है. काली देवी मंदिर के पास दो समूहों के बीच शु्क्रवार को हुई झड़प में शिवसेना नेता हरीश सिंगला को हिरासत के बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया है. हिंसा की गाज पुलिस के तीन बड़े अफसरों पर गिरी है.

पटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल को हटा दिया गया है. जबकि डिप्टी एसपी और एसएचओ को शिफ्ट कर दिया गया है. मुखविंदर सिंह छीना को नया आईजी बनाया गया है. वहीं दीपक पारेक नए एसएसपी और वजीर सिंह नए एसपी होंगे.  

सूत्रों के मुताबिक पटियाला हिंसा मामले में पंजाब के DGP से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद नाराज हैं. कई बड़े अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है. तीन अफसर इस मामले में पहले ही नप चुके हैं.

इस मामले पर पटियाला की डिप्टी कमिश्रर ने कहा, शांति बनाए रखी जानी चाहिए. स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है. मोबाइल इंटरनेट सर्विसेज को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जाए. तीन घटनाओं में एफआईआर दर्ज की गई है. वीडियो फुटेज के आधार पर मिली जानकारी के जरिए सबूत जमा किए जा रहे हैं.  उन्होंने आगे कहा, हम छापेमारी कर रहे हैं. लोगों से अपील है कि शांति बनाए रखें. एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है.

क्या है मामला

 झड़प काली माता मंदिर के बाहर उस समय हुई जब सिंगला के समूह ने पास के आर्य समाज चौक से "खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च" शुरू किया था. अधिकारियों ने बताया कि निहंगों सहित कुछ सिख कार्यकर्ता, जो शुरू में दुख निवारण साहिब गुरुद्वारे पर एकत्र हुए थे, मंदिर की ओर बढ़े, और उनमें से कुछ ने तलवारें लहराईं. उन्होंने बताया कि उनके जुलूस को भी अधिकारियों से अनुमति नहीं मिली थी.

पुलिस ने बताया कि मंदिर के पास दोनों गुट आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर पथराव किया. अधिकारियों ने बताया कि मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए गए और हिंसा को शहर में फैलने से रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात कर दिये गये.

हरीश सिंगला ने कहा था कि संगठन ने मार्च का आयोजन 'सिख फॉर जस्टिस' की 29 अप्रैल को 'खालिस्तान के स्थापना दिवस' के तौर पर मनाने की घोषणा के जवाब में किया था. सिंगला ने कहा कि प्रतिबंधित गुट 'सिख फॉर जस्टिस' प्रमुख गुरपतवंत पन्नून ने 29 अप्रैल को खालिस्तान के स्थापना दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी.

पुलिस ने बताया कि हिंसा में घायल हुए चार लोगों में से दो पुलिसकर्मी हैं. उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने पटियाला में हुई 'सांप्रदायिक झड़प' की घटना का संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को राज्य सरकार से एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट तलब की.

यह भी पढ़ें.

Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्य विकल्प पर स्टार्टअप शुरू करने वालों की दिल्ली सरकार करेगी मदद

Maharashtra: महानगर गैस ने CNG के दाम चार रुपये बढ़ाए, रसोई गैस की कीमतों में नहीं की वृद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget