एक्सप्लोरर

Single Use Plastic: सिंगल यूज प्लास्टिक के अन्य विकल्प पर स्टार्टअप शुरू करने वालों की दिल्ली सरकार करेगी मदद

Single Use Plastic: दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ़ विंटर एक्शन प्लान के तर्ज पर समर एक्शन प्लान को भी विभाग द्वारा शुरू किया गया है.

Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम के सहयोग से पर्यावरण विभाग द्वारा एकल उपयोग (सिंगल यूज़ ) प्लास्टिक और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारम्भ किया. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज यूएनईपी के सहयोग द्वारा आयोजित सिंगल उपयोग प्लास्टिक और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन के ट्रेनिंग प्रोग्राम को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में पर्यावरण मंत्रालय प्रदूषण के विरुद्ध हर उचित कदम उठा रही है.

दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण के खिलाफ़,विंटर एक्शन प्लान के तर्ज पर समर एक्शन प्लान को भी विभाग द्वारा शुरू किया गया है. सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं को रोकने के लिए जागरुकता अभियान जरूरी है साथ ही साथ इसके उपयोग को रोकने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि जब तक अन्य विकल्पों को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा तब तक इसका समाधान नहीं हो पाएगा. 

दिल्ली में प्रदूषण की एक बड़ी वजह बन चुकी है सिंगल यूज प्लास्टिक
गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल की बहुत बड़ी भूमिका है.  एकल उपयोग प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक केरी-कांटे, स्ट्रॉ पॉलिथिन, प्लास्टिक गिलास जैसी चीजें जो फेंक दिये जाने पर पुनः उपयोग में लाए नहीं जा सकते हैं. ऐसे में लोग कई बार इसे खत्म करने के लिए  जमीन में दबा देते हैं या जला कर इसे नष्ट करने कि कोशिश करते हैं जो कि वायु, जल और भूमि प्रदूषण के लिए गंभीर खतरा भी है. 

कचरा प्रबंधन के लिए जानकारी की जरूरत
ऐसे में प्लास्टिक कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिये पर्याप्त जानकारी की जरूरत है, न केवल उनके लिये जो यह कचरा उत्पादित करते हैं बल्कि उनके लिये भी जो इसे उठाते हैं और इसका प्रबंधन करते हैं. यूएनईपी के सहयोग से संचालित इस ट्रेनिंग कार्यक्रम से इस क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को बेहतर जानकारी उपलब्ध होगी साथ ही इससे संबंधित कानूनी प्रक्रिया अपनाने में असानी होगी.

सिंगल यूज प्लास्टिक या अन्य विकल्पों पर स्टार्टअप में दिल्ली सरकार करेगी मदद
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार सिंगल यूज़ प्लास्टिक के अन्य विकल्पों पर स्टार्टअप शुरु करने वाले को सहायता देगी इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है. सिंगल यूज प्लास्टिक वस्तुओं को रोकने और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए दिल्ली सरकार ने कई वैकल्पिक मॉडल को अपनाने के लिए रूपरेखा बनाई है. इसके साथ ही सरकार सिंगल उपयोग प्लास्टिक के वैकल्पिक मॉडल पर काम शुरू करने वालो को सहायता भी मुहैया कराएगी.

यह भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: GST अधिकारी को रिश्वत लेते हुए CBI ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

Fuel Price Hike: ईंधन की बढ़ी कीमतों हरदीप पुरी का जवाब, बोले-केंद्र ने ली अपनी जिम्मेदारी अब राज्य आगे आएं

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 बाइकर्स और एक SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गैरकानूनी तरीके से गाड़ी चलाने पर लगाया भारी जुर्माना
12 बाइकर्स और SUV मालिक पर लद्दाख प्रशासन सख्त, संरक्षित इलाकों में गाड़ी चलाने पर लगाया जुर्माना
राहुल गांधी, जोसेफ विजय से जेपी नड्डा तक... जंतर-मंतर पर नीट के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
राहुल, विजय से जेपी नड्डा तक... NEET के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए CJP ने भेजा न्योता
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget