एक्सप्लोरर

दिल्ली: प्रदूषण पर संसदीय समिति करेगी मंथन

प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच जुबानी जंग भी जारी है. इस बीच केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय समिति के अध्यक्ष और सांसद जगदंबिका पाल ने प्रदूषण पर एक अहम बैठक बुलाई है.

नई दिल्ली: प्रदूषण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार में चल रहे द्वंद के बीच शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय समिति ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय समेत पर्यावरण मंत्रालय, डीडीए, एनडीएमसी और दिल्ली पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है. बैठक में दिल्ली में प्रदूषण कैसे कम हो, लोग खुली हवा में कैसे स्वच्छ सांस ले, इस पर मंथन किया जाएगा. इस बैठक में प्रदूषण के ना सिर्फ कारणों का पता लगाया जाएगा बल्कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए क्या किया जाए इस पर भी चर्चा होगी.

गौरतलब है कि इन दिनों दिल्ली एनसीआर में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं. इसका एक कारण है दिल्ली से लगे राज्यों खासकर हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के किसानों द्वारा पराली जलाना. दिल्ली के आसपास फैक्ट्रियों से होने वाले प्रदूषण को भी एक कारण माना जा रहा है. इसको लेकर केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों से प्रयास कर रही है.

Exclusive: साइकिल पर सवार मंत्री ने प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सुझाए ये 5 उपाय

प्रदूषण को लेकर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच जुबानी जंग भी जारी है. इस बीच केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की संसदीय समिति के अध्यक्ष और सांसद जगदंबिका पाल ने प्रदूषण पर एक अहम बैठक बुलाई है. बुधवार को 3:00 बजे संसद के प्रथम तल के कमरा नंबर 62 में बैठक बुलाई गई है.

जिसमें पर्यावरण मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय के प्रतिनिधियों समेत दिल्ली म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, डीडीए , एनडीएमसी , सीपीडब्ल्यूडी समेत पोलूशन कंट्रोल बोर्ड को आमंत्रित किया गया है. बैठक में इस बात पर चर्चा होगी की दिल्ली के प्रदूषण को कैसे कम किया जाए और भविष्य में ऐसा ना हो, इसके लिए कौन कौन से कदम उठाए जाएं.

प्रदूषित पानी को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार का झगड़ा बढ़ा, रामविलास पासवान ने केजरीवाल को दी चुनौती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी
'80 फीसदी महिलाओं को...', पुणे में कार्यक्रम के दौरान क्या बोले राहुल गांधी

वीडियोज

Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget