एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: कल से शुरू होगा 18वीं लोकसभा का पहला सेशन, जानें इस विशेष सत्र में क्या होगा?

18th Lok Sabha Session: संसद का विशेष सत्र कल यानि सोमवार से शुरू होने वाला है जिसमें नवनिर्वाचित सांसद शपथ ग्रहण करेंगे. सबसे पहले पीएम मोदी शपथ ग्रहण करेंगे.

First Session Of 18th Lok Sabha: 18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल सोमवार (24 जून) से शुरू होगा. पहले दिन सबसे पहले सुबह 9:30 बजे प्रोटेम स्पीकर को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शपथ दिलाएंगी. नई सरकार के गठन के बाद सत्र शुरू होने से ठीक पहले तक लोकसभा स्पीकर के पद पर ओम बिरला बने रहेंगे लेकिन सत्र शुरू होते ही पूर्व स्पीकर का कार्यकाल खत्म हो जाता है.

सत्र की शुरुआत में प्रोटेम स्पीकर नव-निर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे. सबसे पहले प्रधानमंत्री शपथ लेते हैं, फिर पद के वरिष्ठता क्रम में कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे और फिर शेष सांसद वरिष्ठता क्रम में शपथ लेंगे. प्रोटेम स्पीकर को पीठासीन अधिकारी भी कहा जा सकता है. ये पद सिर्फ दो दिन के लिए ही होता है.

प्रोटेम स्पीकर के किन नामों की हो चर्चा?

प्रोटेम स्पीकर की सहायता यानि उनकी कुछ देर की अनुपस्थिति में उनकी कुर्सी पर बैठ कर सदन के कार्यों को सतत रखने के लिए पांच पीठासीन अधिकारी और नामित किए गए हैं. ये हैं- के सुरेश, सुदीप बंधोपाध्याय, टी आर बालू, राधा मोहन सिंह, फ़ग्गन सिंह कुलस्ते.

किसको चुना जाता है प्रोटेम स्पीकर

प्रोटेम स्पीकर का जिक्र संविधान में नहीं है लेकिन संसदीय कार्य मंत्रालय की हैंड बुक में इसका ज़िक्र है. सांसदों को शपथ दिलाने के अलावा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के चुनाव में भी प्रोटेम स्पीकर की भूमिका होती है. परंपरा के अनुसार सीनियर मोस्ट एमपी को ही प्रोटेम स्पीकर चुना जाता है लेकिन ये कोई लिखित या स्थिर नियम नहीं है.

भर्थहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर चुने जाने का विरोध

इस बार विपक्ष भर्थहरि महताब को प्रोटेम स्पीकर को चुने जाने का विरोध इसीलिए कर रहा है क्योंकि भर्थहरि महताब सिर्फ़ सात बार के लोक सभा सांसद हैं जबकि के सुरेश आठवीं बार लोक सांसद चुन कर आए हैं. हालांकि संसदीय कार्य मंत्री का तर्क है कि के सुरेश बीच में दो बार सांसद नहीं चुने जाने के कारण लोक सभा में सतत सेवाएं नहीं दे सके हैं,  उनकी सेवाएं ब्रेक हुई हैं जबकि भर्थहरि महताब साथ बार से लगातार लोकसभा सांसद हैं.

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव कब होगा?

नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा. 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा. वह अगले पांच साल के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी. इसके बाद दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा होगी और संभवतः 2 जुलाई को राज्यसभा और 3 जुलाई को लोकसभा में प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब देंगे. संसद सत्र 3 जुलाई तक चलेगा.

ये भी पढ़ें: राशिद इंजीनियर को राहत नहीं, अन्य सांसदों के साथ नहीं ले पाएगा शपथ, 1 जुलाई को अगली सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest In Delhi LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
LIVE: संसद मार्च शुरू होते ही पुलिस का लाठीचार्ज, जंतर-मंतर पर झड़प के बाद RPF का एक्शन
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, पत्थर भी चले, देखें वीडियो
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
Parliament Monsoon Season Live: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल
LIVE: संसद के मानसून सत्र का आज से होगा आगाज, केंद्र पेश करेगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget