एक्सप्लोरर

Parliament Special Session: 9 मुद्दों पर कांग्रेस ने की चर्चा की मांग, स्पेशल सेशन में किन मुद्दों पर होगी बात, 10 पॉइंट्स में समझिए पूरा प्लान

Parliament Special Session Live: संसद का स्पेशल सेशन आज से शुरू हो रहा है. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. चंद्रयान से लेकर जी20 तक पर होगी चर्चा.

Parliament Session Live: आज से संसद का विशेष सत्र शुरू हो रहा है. इससे पहले रविवार को उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने नए भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. भारत के संसदीय इतिहास के 75 वर्षों की यात्रा से लेकर नए इलेक्शन कमिश्नर की नियुक्ति तक कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होनी है. यहां हम आपको 10 पॉइंट्स में बताते हैं कि स्पेशल सेशन क्यों खास है.

  1. स्पेशल सेशन की कार्यवाही आज पुराने संसद भवन में ही शुरू होगी लेकिन कल 19 सितंबर से इसे नए संसद भवन में शिफ्ट कर दिया जाएगा. इसका उद्घाटन पीएम मोदी ने 28 मई को किया था. कांग्रेस ने नौ मुद्दों पर चर्चा की मांग की है. ये हैं मौजूदा आर्थिक स्थिति, किसानों को MSP, अदाणी पर JPC, जातीय जनगणना, संघीय ढांचे पर हमला, प्राकृतिक आपदा, चीन का मुद्दा, सांप्रदायिक तनाव और मणिपुर.
  2. स्पेशल सेशन के दौरान भारत के संसदीय इतिहास यानी लोकसभा और राज्यसभा के 75 साल की यात्रा पर स्पेशल चर्चा होगी. आज सोमवार को यानी सत्र के पहले दिन ही 11:00 बजे से चर्चा की शुरुआत होगी. पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा में और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत कर सकते हैं.
  3. 19 सितंबर को सुबह 9:30 बजे पुराने संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा सांसदों का ग्रुप फोटो सेशन होना है.
  4. इसी दिन 11:00 बजे पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष से लोकसभा और राज्यसभा सांसद जुटेंगे. यहां सांसदों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें संसद के ऐतिहासिक विरासत का भी उल्लेख किया जाएगा.
  5. पीएम मोदी ने आजादी की 100 वर्ष पूर्ति यानी वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का आह्वान किया है. इसके लिए विशेष सत्र में संकल्प भी लिया जाएगा. 
  6. नए संसद भवन में सदन की कार्यवाही शिफ्ट कर दी जाएगी. वहां राज्यसभा में 10 को पेश किए जा चुके सेंट्रल इलेक्शन कमिश्नर  (सीईसी) नियुक्ति बिल को भी चर्चा के लिए पेश किया जाएगा. 
  7. डाकघर विधेयक 2023 को भी लोकसभा की कार्यवाही में सूचीबद्ध किया गया है. यह विधेयक 10 अगस्त 2023 को राज्यसभा में पेश किया गया था.
  8. एडवोकेट्स (एमेंडमेंट) बिल भी पेश होगा. इसे राज्यसभा से 3 अगस्त को पास कराया गया था. प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ पीरियोडिकल्स बिल भी पेश होगा. इसे राज्यसभा से 3 अगस्त को पास किया गया था.
  9. स्पेशल सेशन में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के चंद्रयान-3 की चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग और G20 शिखर सम्मेलन की शानदार सफलता पर भी चर्चा होगी.
  10. स्पेशल सेशन सरकार को सूचीबद्ध एजेंडा के अलावा विशेष कानूनों का विधेयक पेश करने का विशेष अधिकार देता है. हालांकि ऐसा कुछ सरकार करेगी या नहीं इस बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

आपको बता दें कि भारतीय संसदीय इतिहास में अब तक सात बार विशेष सत्र बुलाए जा चुके हैं. 1977, 1991, 1992, 1997, 2008 2015 और 2017 में संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था.

ये भी पढ़ें:Parliament Special Session Live: आज से चलेगा संसद का 'विशेष सत्र', सुबह 10 बजे विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक, तय होगी रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'अभिजीत दीपके जा सकते हैं...', दादी की मौत पर पुलिस दी छूट तो CJP बोली- हैरान हैं
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
'नालायक नेता', BJP ने साधा निशाना, पात्रा बोले- अराजकतावादी राहुल गांधी
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
प्रदर्शन के बीच हिरासत में Ex-CM ममता, केजरीवाल और विजयन, BJP बोली- अराजकता की कोशिश
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी
भारत में अब लोकतंत्र नहीं, इसे खत्म करने वाला गद्दार- प्रियंका गांधी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget