एक्सप्लोरर

बजट सत्र: पीएम मोदी बोले- 'नंबर की चिंता छोड़े विपक्ष, हम पक्ष-विपक्ष को छोड़ निष्पक्ष होकर काम करें'

संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के बाद नई लोकसभा के गठन के बाद आज प्रथम सत्र प्रारंभ हो रहा है. नए साथियों के साथ नया उमंग, उत्साह और सपने भी जुड़ते हैं.

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद संसद का पहला सत्र सोमवार अब से कुछ देर में शुरू हो रहा है. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि हम नए उत्साह के साथ अब काम करेंगे. विपक्ष को भी नंबर की चिंता छोड़ देनी चाहिए. पीएम मोदी ने कहा है कि देश की जनता ने सबका साथ-सबका विकास में एक नया जोश भर दिया है. जनता ने हमें काम करने का मौका दिया है. लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे लिए विपक्ष का हर शब्द मुल्यवान है. उन्होंने कहा, ''प्रतिपक्ष के लोग नंबर की चिंता छोड़ दें, हमारे लिए उनकी भावना मूल्यवान है. संसद में हम पक्ष-विपक्ष को छोड़ निष्पक्ष की तरह काम करें. पीएम ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस बार सदन में अधिक काम होगा.''

पीएम मोदी ने कहा, ''हम जनता के आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करेंगे. नई लोकसभा के गठन के बाद आज प्रथम सत्र प्रारंभ हो रहा है. अनेक नए साथियों के परिचय का अवसर है, नए साथियों के साथ नया उमंग, उत्साह और सपने भी जुड़ते हैं. आजादी के बाद सबसे बड़ा मतदान हुआ, महिलाओं ने बढ़ चढ़कर वोट किया. कई दशक के बाद एक सरकार को दोबारा बहुमत मिला.''

पीएम मोदी ने कहा, '' प्रधानमंत्री बोले कि तर्क के साथ सरकार की आलोचना करना लोकतंत्र को बल देता है, इससे सदन में सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उम्मीद जताई कि पहले की बजाय इस सत्र में ज्यादा काम होगा. उन्होंने कहा, '' पक्ष-विपक्ष में न बंटें, निष्पक्ष भाव से देशहित में काम करें.''

बता दें कि सत्र के पहले दो दिनों आज और कल यानि 18 जून को नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई जायेगी. बीरेंद्र कुमार को औपचारिक तौर पर लोकसभा प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है. परम्परा के अनुसार आज सुबह राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बीरेंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलवाएंगे. चूंकि प्रोटेम स्पीकर का मुख्य काम सभी सदस्यों को शपथ दिलाना है इसलिए उनकी अनुपस्थिति में इस काम को निपटाने के लिए 3 और लोगों की नियुक्ति की गई है. इनमें बृजभूषण शरण सिंह, भर्तृहरि महताब और के सुरेश शामिल है.

INDvsPAK: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को सातवीं बार हराया, 89 रन से जीता मैच, रोहित 'मैन ऑफ द मैच'

World Cup 2019 INDvPAK: आतिशी पारी के बावजूद विराट से हुई बड़ी चूक, ड्रेसिंग रूम में जाकर पछताते नज़र आए कप्तान

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget