एक्सप्लोरर

Parliament Session: वक्फ बिल पर विपक्ष का हंगामा, मल्लिकार्जुन खरगे बोले- जेपीसी रिपोर्ट फर्जी, दोबारा पेश करने की मांग

Mallikarjun Kharge: संसद के बजट सत्र के पहले चरण के आखिरी दिन वक्फ बिल को लेकर भारी हंगामा हुआ. राज्यसभा में विपक्ष ने जेपीसी रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए इसे दोबारा पेश करने की मांग की.

JPC Report: संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज अंतिम दिन था, लेकिन ये सत्र भी भारी हंगामे की भेंट चढ़ गया. राज्यसभा में BJP सांसद मेधा कुलकर्णी ने वक्फ बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की रिपोर्ट पेश की, जिसके बाद विपक्षी दलों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. विपक्ष का आरोप है कि इस रिपोर्ट में उनकी असहमति को जानबूझकर हटा दिया गया है, जिससे ये पूरी तरह असंवैधानिक हो गई है.

राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने JPC रिपोर्ट को लेकर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट विपक्ष की आपत्तियों को दरकिनार कर तैयार की गई है जो संसदीय प्रक्रिया का उल्लंघन है. खरगे ने रिपोर्ट को "फर्जी" करार देते हुए इसे दोबारा पेश करने की मांग की. उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है और उनकी असहमति वाले नोट्स को जानबूझकर हटाया गया है.

जेपीसी रिपोर्ट को लेकर दो पक्षों में बंटे सांसद

जेपीसी ने 30 जनवरी को 655 पन्नों की ड्राफ्ट रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को सौंपी थी. रिपोर्ट पर 16 सदस्यों ने सहमति जताई जबकि 11 सदस्यों ने इसका विरोध किया. विपक्षी सांसदों का कहना है कि रिपोर्ट में कई अहम आपत्तियों को शामिल नहीं किया गया है, जिससे इसका निष्पक्ष होना संदेह के घेरे में आ गया है. विपक्षी दल इसे संसदीय प्रक्रिया के खिलाफ बता रहे हैं और दोबारा संशोधित रिपोर्ट पेश करने की मांग कर रहे हैं.

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा

इस मुद्दे को लेकर विपक्षी दलों ने लोकसभा में भी जमकर हंगामा किया. विरोध की वजह से लोकसभा की कार्यवाही केवल कुछ मिनट ही चल सकी, जिसके बाद इसे दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया. विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वे इस मुद्दे को संसद के अगले चरण में भी उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे. वहीं सरकार ने कहा है कि रिपोर्ट पूरी तरह पारदर्शी तरीके से तैयार की गई है और इसमें संसदीय नियमों का पालन किया गया है.

ये भी पढ़ें: Kupwara Counter Terrorism: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद, सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
'प्राचीन विरासत...', स्वतंत्रता दिवस इजरायल-रूस से आई बधाई, US क्या बोला
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget