एक्सप्लोरर

कौन है संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाला ललित झा? गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दब‍िश जारी

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित की तलाश को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. ललित ने गिरफ्तार किए सभी आरोपियों के फोन अपने पास रख लिये थे.

Security Breach in Parliament: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले 5 में से 4 आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 दिनों की रिमांड पर भेज द‍िया है. पुलिस ने इस मामले में संसद भवन के भीतर और बाहर से 2-2 आरोप‍ियों को गिरफ्तार किया था.

एक आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया जहां ये लोग संसद में घुसने से एक दिन पहले रुके थे. इस मामले में एक आरोपी जिसका नाम ललित झा है, वह अभी भी पुल‍िस की ग‍िरफ्त से फरार है. उसकी आख‍िरी लोकेशन नीमराना के पास की आई है, उसकी तलाश में कई टीम लगातार छापेमारी कर रही हैं. 

ललित झा है मास्टरमाइंड

ललित कोलकाता में बड़ा बाजार के पास रवींद्र सरणी में किराए पर रहता था. वह मूल रूप से बिहार के दरभंगा का रहने वाला है. सूत्रों के अनुसार पुलिस जांच में यह सामने आया है कि संसद में स्मोक कलर अटैक का मास्टरमाइंड ललित झा ही हो सकता है. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि ललित झा के कहने पर ही संसद के अंदर स्मोक अटैक करने की तारीख 13 दिसंबर तय की गई थी. 

इस घटना को अंजाम देने से पहले ललित ने ही चारों आरोपियों के फोन अपने कब्जे में ले ल‍िए थे और फरार हो गया. पुलिस को शक है कि मोबाइल में साजिश से जुड़े कई सबूत हो सकते हैं, जिन्हें ललित मिटाने की कोशिश कर सकता है.

ललित झा का पश्चिम बंगाल कनेक्शन

ललित झा की छानबीन उस वक्‍त और तेज हो गई जब उसने पश्चिम बंगाल की एक एनजीओ के संस्थापक को संसद भवन के अंदर घटी घटना का वीडियो भेजा. एनजीओ के संस्थापक ने पुलिस को बताया, "ललित झा अपनी जानकारी छिपाकर रखता था. उसने कभी भी अपने परिवार या अपने ठिकाने के बारे में नहीं बताया."

एनजीओ संस्थापक को भेजा था वीडियो

एनजीओ के संस्थापक ने आगे कहा, "बुधवार (13 दिसंबर) को करीब 12:50 बजे ललित झा ने मीडिया कवरेज देखने के लिए कहा. मैं उस समय कॉलेज जा रहा था. वापस लौटने के बाद मैंने मीडिया कवरेज देखा. वह मेरा करीबी दोस्त नहीं है. मेरा एनजीओ आदिवासी विकास के लिए काम करता है. ललित यहां संगठन का सदस्य है."

अमित मालवीय ने टीएमसी पर निशाना साधा

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने संसद सुरक्षा में सेंध लगने को लेकर टीएमसी पर निशाना साधा. उन्होंने सोशल मीड‍िया मंच 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, "ललित झा का टीएमसी कनेक्शन अब सामने आया है. टीएमसी नेताओं के साथ उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. प्रकरण में शामिल लोगों का संबंध कांग्रेस, सीपीआई (एम) और अब टीएमसी से पाया गया है."

उन्होंने आरोप लगाते सवाल भी पूछा, क्या स्पष्ट नहीं है कि ''इंडिया गठबंधन'' ने मौजूदा सरकार को कमजोर करने के लिए भारतीय संसद पर हमला किया है? यह संस्‍था (संसद) 140 करोड़ देशवास‍ियों की आवाज है.  

ये भी पढ़ें: संसद की सुरक्षा में सेंध को लेकर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा, 'ये घटना आतंकी गतिविधि जैसी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget