एक्सप्लोरर

Parliament Security: 10 सेकेंड में संसद हुई धुआं-धुआं, दोपहर 1 बजकर 1 मिनट पर मच गया हंगामा, कब-क्या हुआ, जानें पूरी डिटेल

Parliament Security: संसद में जिस तरह से सुरक्षा की चूक का मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान करके रख दिया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर संसद में क्या-क्या हुआ.

Parliament Security Breach: देश की नई संसद में बुधवार (13 दिसंबर) को शीतकालीन सत्र की कार्यवाही चल रही थी. लोकसभा में पश्चिम बंगाल के मालदा उत्तर से बीजेपी सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे. स्पीकर की कुर्सी पर बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल बैठे हुए थे और तभी अचानक कूदने की आवाज आती है. सदन के भीतर हरकत शुरू हो जाती है. सुरक्षा में तैनात जवान एक्टिव हो जाते हैं और फिर पूछा जाता है कि हुआ क्या. फौरन सभापति सदन की कार्यवाही को स्थगित करने का आदेश देते हैं. 

अगले ही पल एक बजकर एक मिनट पर एक युवक को सदन में बेंचों को लांघते हुए देखा जाता है. ये वो पल था, जिसने सिर्फ देश की संसद को ही नहीं दहलाया, बल्कि पूरा देश इस तस्वीर को देखकर ये सन्न रह गया. एक शख्स दर्शक दीर्घा से सीधे नीचे कूदा और सदन में सांसदों की एक-एक बेंच को लांघते हुए वो आगे बढ़ता जा रहा था. इस तस्वीर में सबसे हैरान करने वाला हिस्सा वो है जब सदन में जबरन घुसे इस शख्स को वहां मौजूद सांसद चारों तरफ से घेर लेते हैं तो वो रुकता है और 10 सेकेंड के भीतर अपने जूते से कुछ बाहर निकालता है और सदन में धुआं-धुआं हो जाता है. 

युवक को पकड़ने के लिए कूदे सांसद

जिस वक्त ये शख्स सदन के भीतर कूदा जरा कल्पना कीजिए कितनी दहशत का माहौल था. सांसद भौचक्के थे कि आखिर ये हो क्या रहा है. अचानक कुछ सांसद युवक को देखकर अपनी सीट से उठते हैं और उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ जाते हैं. सदन के आखिरी छोर पर सभापति के पास राहुल गांधी सफेद टीशर्ट में खड़े होते हैं. युवक के ठीक आगे बैठी महिला सांसद पहले कुछ समझ नहीं पाती और फिर अचानक सीट से उठकर चली जाती हैं. दहशत उस वक्त अचानक बढ़ जाती है जब चारों तरफ से घिर चुका युवक जूते में कुछ निकालकर वहां स्प्रे कर देता है.

सांसदों ने की पिटाई 

सदन के भीतर दो लोगों ने घुसपैठ की. सांसदों ने सदन के भीतर स्मोक बॉम्ब अटैक करने वाले युवक को पकड़ लिया, लेकिन पुलिस के हिरासत में लिए जाने से पहले उसकी जमकर पिटाई भी हुई. कई सांसदों ने घेरकर युवक को पीटा. एक ने उसके बाल पकड़ रखे थे तो बाकी पीठ पर वार कर रहे थे. स्मोक बॉम्ब वाला अटैक सिर्फ सदन के भीतर ही नहीं हुआ बल्कि सदन के बाहर भी दो आरोपी मौजूद थे. यहां भी उसी तरह के स्मोक बॉम्ब के जरिए प्रदर्शन किया जा रहा था. नीलम नाम की महिला सदन के बाहर से हिरासत में ली गई, जो  बार-बार यही कह रही थी कि वो बेरोजगार है और किसी संगठन से जुड़ी हुई नहीं है. 

कौन हैं आरोपी? 

संसद के भीतर दहशत फैलाने वाले आरोपी की पहचान सागर नाम से हुई है, जो यूपी के लखनऊ का रहने वाला है. दूसरा आरोपी मनोरंजन है, जो कर्नाटक के मैसूर का रहने वाला है. संसद के बाहर मौजूद तीसरे आरोपी की पहचान नीलम के तौर पर हुई है, जो हरियाणा के जींद की रहने वाली बताई जा रही है, जबकि चौथा आरोपी अमोल शिंदे है जो महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. 

क्या लेकर आए थे आरोपी?

सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये क्या चीज थी जिसे घुसपैठिए संसद के भीतर लेकर आए थे? वो धुआं किस चीज का था जिसने पूरे सदन को ढक लिया था? क्या इस धुएं में किसी तरह का बारूद था? क्या कोई ज्वलनशील पदार्थ था जिससे कोई हादसा भी हो सकता था? आरोपी स्मोक गन टाइप की चीज लेकर आए थे. 
हमने जब क्रिएटिव स्मोक कलर वाली कैंडल की तहकीकाक की तो पता चला इसे स्मोक क्रैकर भी कहा जाता है. जिसे चलाने पर रंग बिरंगा धुआं निकलता है. आमतौर पर इसे होली या किसी विशेष आयोजन में इस्तेमाल किया जाता है.

लेकिन सवाल ये है कि पूरी योजना बनाकर आए आरोपी क्या सदन के भीतर सिर्फ रंग बिरंगा धुआं उड़ाने आए थे या फिर इस धुएं में वो कई ज्वलनशील पदार्थ भी मिलाकर लाए थे?सोशल मीडिया पर आरोपी के जूते की ये तस्वीर भी वायरल हो रही है. हालांकि बुधवार दोपहर 2 बजे जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो ओम बिड़ला ने पूरी जांच कराने की बात कहते हुए सदन को ये बताया कि स्मोक में किसी तरह के बारूद जैसी चीज फिलहाल नहीं मिली है. 

यह भी पढ़ें: 2001 के आतंकी हमले के बाद कितनी बदली सिक्योरिटी, अब संसद में कैसे होती है सुरक्षा, क्या हैं एंट्री के नियम? यहां जानें सब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
‘जॉब नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा’, BJP की शिकस्त के बीच राहुल का ट्वीट
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
डिजिटल हो रही भारत की सांस्कृतिक विरासत! सरकार ने संसद में क्यों कहा?
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
तेलंगाना में वन विभाग के जुल्म पर आदिवासियों का गुस्सा, किया प्रदर्शन
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget