एक्सप्लोरर

Parliament Security Breach: मार्च में रेकी करने संसद पहुंचा मनोरंजन, सिक्‍योरिटी में पाई एक चूक से मिला आइडिया

Security Breach in Parliament: पुलिस पूछताछ में मनोरंजन डी ने कई खुलासे किए. इससे पहले बजट सत्र के दौरान कार्यवाही में शामिल हुआ था. उसके साथी सागर शर्मा ने संसद भवन के बाहर रेकी की थी.

New Parliament Security Breach: संसद भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों में से एक मैसूर के मनोरंजन डी को पहले से ही संसद की सुरक्षा में कमी को लेकर जानकारी थी. इसका फायदा उठाकर वह अपने सहयोगी सागर शर्मा के साथ बुधवार (13 दिसंबर) को सदन के अंदर बनी दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गया.

पुलिस ने अनुसार, पूछताछ के दौरान मनोरंजन ने खुलासा किया कि वह मार्च में बजट सत्र के दौरान बेंगलुरु  से आया था और पुराने संसद भवन में सदन की कार्यवाही में शामिल हुआ था.

मनोरंजन ने संसद की सुरक्षा की रेकी की

उस समय वह संसद भवन की सुरक्षा की जांच करने के लिए आया था. उस दौरान उसने गौर किया कि संसद में आने वाले लोगों की कई बार तलाशी ली जाती है, लेकिन उनके जूतों की जांच नहीं की जाती है. इसके बाद बुधवार को संसद भवन में घुसने से पहले मनरंजन डी और सागर शर्मा ने अपने जूतों में 'स्मोग स्टिक' छुपाकर अंदर रख ल‍िया था और फिर पूरे संसद भवन में रंगीन धुआं फैला दिया. कर्नाटक के मैसूर से बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के ऑफिस की ओर से उनको व‍िज‍िटर पास दिया गया था. 

'मनोरंजन के पिता ने क‍िया था विजिटर पास के लिए संपर्क' 

मैसूर के सांसद ने लोकसभा स्पीकर को अपने जवाब में बताया कि मनोरंजन के पिता ने उनसे विजिटर पास के लिए संपर्क किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों और मणिपुर में अशांति के मुद्दों को उजागर करना चाहते थे.

मामले की जांच में मैसूर पुलिस भी जुटी

पीटीआई के मुताबिक, संसद की सुरक्षा में सेंध लगने के तुरंत बाद मैसूर पुलिस भी हरकत में आ गई और इस मामले की जांच में जुट गई. मनोरंजन के पिता ने कहा कि उनके बेटे की हरकत निंदनीय है और दोषी पाए जाने पर वह उसे त्याग देंगे. मनोरंजन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और ''भगत सिंह फैन क्लब'' से जुड़ा हुआ था.

पुलिस पूछताछ में पता चला कि जुलाई में सागर शर्मा भी लखनऊ से दिल्ली आया था, लेकिन वह संसद भवन के अंदर नहीं जा पाया. इसके बाद उसने बाहर से ही रेकी की थी.

ये भी पढ़ें: कांग्रेस के 5 सांसद शीतकालीन सत्र से निलंबित, संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget