एक्सप्लोरर

Parliament Monsoon Session Highlights: संसद के मानसून सत्र में कितना हुआ काम? सरकार ने बताया, विपक्ष पर भी निशाना

Parliament Monsoon Session Highlights: 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन था. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है.

Key Events
Parliament Monsoon Session Live Updates Rahul Gandhi Manipur Violence PM Modi Opposition Protest Parliament Monsoon Session Highlights: संसद के मानसून सत्र में कितना हुआ काम? सरकार ने बताया, विपक्ष पर भी निशाना
संसद
Source : Getty

Background

Parliament Monsoon Session Live Updates: संसद के मानसून सत्र का आज शुक्रवार (11 अगस्त) को आखिरी दिन है. 20 जुलाई को सत्र शुरू होने के बाद से ही मणिपुर के मुद्दे को लेकर दोनों सदनों में हंगामा होता रहा है. गुरुवार को पीएम मोदी पर असंसदीय टिप्पणी को लेकर कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी को सस्पेंड कर दिया गया है. इसे लेकर आज भी सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं.

वहीं, राज्यसभा में मणिपुर पर चर्चा को लेकर गतिरोध बना हुआ है. विपक्षी गठबंधन इंडिया में शामिल दल नियम 267 के तहत राज्यसभा में विस्तृत चर्चा चाहते हैं. वहीं, केंद्र नियम 167 के तहत संक्षिप्त चर्चा के लिए ही सहमत हुआ है. राज्यसभा के सभापति के इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश के बीच शुक्रवार को भी सदन में हंगामा हो सकता है.

इसके पहले गुरुवार को लोकसभा में विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिर गया. तीन दिनों तक अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष और सत्ता पक्ष ने एक दूसरे पर वार-पलटवार किया. गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. पीएम मोदी ने इस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति के लिए विपक्ष की आलोचना की.

पीएम मोदी ने सदन को बताया कि वे खुद 50 से अधिक बार पूर्वोत्तर के राज्यों में जा चुके हैं. उन्होंने कहा, ये आंकड़ा नहीं है. ये नॉर्थ ईस्ट के प्रति समर्पण है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ वहां जाती है, जहां ज्यादा सीटें होती हैं. नॉर्थ ईस्ट के प्रति सौतेला व्यवहार कांग्रेस के डीएनए रहा है. उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट हमारे जिगर का टुकड़ा है.

पीएम मोदी ने मणिपुर का जिक्र करते हुए कहा, समस्याओं को ऐसे प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे बीते कुछ समय में वहां ये परिस्थिति पैदा हुई है. मैं गंभीरता से कहना चाहता हूं कि नॉर्थ ईस्ट की समस्याओं की कोई जननी है तो कांग्रेस है. नॉर्थ ईस्ट के लोग इसके लिए जिम्मेवार नहीं है. इनकी (कांग्रेस) ये राजनीति जिम्मेवार है.

17:14 PM (IST)  •  11 Aug 2023

Monsoon Session: संसदीय कार्य मंत्री का राहुल गांधी पर निशानाा

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने कभी नहीं सोचा था कि हम मणिपुर पर चर्चा के लिए सहमत होंगे. जैसा कि पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमें इस मुद्दे पर संवेदनशील होना चाहिए. आज भी राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा है. मुझे लगता है कि राहुल गांधी अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. उन्होंने जवाब नहीं सुना है. वह सदन में नहीं आए. यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि तथाकथित सबसे पुरानी पार्टी इतना गैरजिम्मेदाराना व्यवहार कर रही है. 

16:13 PM (IST)  •  11 Aug 2023

Monsoon Session: संसदीय कार्य मंत्री ने दी मानसून सत्र की जानकारी

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि कुल 17 बैठकें हुईं, 20 बिल लोकसभा में पारित हुए, तीन बिल को राज्यसभा स्टेंडिंग कमेटी को भेजा है. विपक्ष चर्चा में शामिल नहीं हुआ. दिल्ली सेवा बिल को छोड़कर विपक्ष ने किसी भी चर्चा में भाग नहीं लिया. वो भी इसलिए कि उन्हें उस मुद्दे पर अपनी एकता साबित करनी थी. राज्यसभा में 55 बिल लाए गए. सरकार कभी नहीं चाहती कि बिना चर्चा के बिल पास हो हालांकि हमें करना पड़ा. अगली बार जब आएं तो तैयारी के साथ आएं.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद खत्म हो जाएगा आंदोलन? अभिजीत दीपके ने दिया जवाब, बोले- 'मुझे खुशी है कि...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget