एक्सप्लोरर

Monsoon Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित, सभापति बोले- सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार, क्या विपक्ष तैयार है?

Parliament Monsoon Session Live: मणिपुर और दिल्ली अध्यादेश के मुद्दे पर आज भी संसद में हंगामा हो रहा है. विपक्ष राष्ट्रपति से मिलकर मणिपुर पर रिपोर्ट सौंपने की तैयारी में है.

Key Events
Parliament monsoon session live updates 31 july nda vs india bjp congress Manipur no confidence motion Monsoon Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही फिर स्थगित, सभापति बोले- सरकार मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार, क्या विपक्ष तैयार है?
संसद में हंगामा

Background

Parliament Monsoon Session 2023 Live: मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर 20 जुलाई से शुरू हुए संसद का मानसून सत्र अब तक हंगामे के भेंट चढ़ चुका है. दो दिन की छुट्टी के बाद फिर आज फिर सदन की कार्यवाही शुरू हो रही है. दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित संशोधन विधेयक पर मोदी कैबिनेट पहले ही मुहर लगा चुकी है. खबरों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह संसद में दिल्ली सेवा बिल पेश कर सकते हैं. सांसदों को बिल सर्कुलेट भी कर दिया गया है.

जबकि दूसरी तरफ दिल्ली की आम आदमी पार्टी इस अध्यादेश का विरोध कर रही है. ऐसे में ससंद के दोनों सदनों में एक बार फिर हंगामे के आसार हैं. ऐसे में अगर केंद्र सरकार ने लोकसभा में ये बिल पेश किया तो 'INDIA' गठबंधन के लिए ये एक लिटमस टेस्ट साबित हो जाएगा. आम आदमी पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी कि इस बिल को हर हाल में पारित होने से रोका जाए. 

हालांकि 19 मई को जो अध्यादेश लाया गया था उसकी तुलना में अब बिल में कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं. केंद्र सरकार ने बिल लाने से पहले सेक्शन 3A और 45D में अहम बदलाव किए हैं. धारा 3A जो अध्यादेश का हिस्सा थी, उसे प्रस्तावित विधेयक से पूरी तरह हटा दिया गया है.

लोकसभा में तो मोदी सरकार के पास बहुमत है लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता और दूसरे विपक्षी सांसदों की मदद से राज्यसभा में इसे रोकने की कोशिश में हैं.

14:36 PM (IST)  •  31 Jul 2023

राज्यसभा सभापति बोले- आज मणिपुर पर चर्चा का वक्त

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है. चेयरमैन ने कहा है कि आज जब मणिपुर पर चर्चा का वक्त है तब भी इस तरह का हंगामा हो रहा है.

इसके बाद कार्यवाही 3:30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

14:32 PM (IST)  •  31 Jul 2023

विपक्ष रोज मणिपुर पर चर्चा की बात करता है लेकिन रोज भागता है- पीयूष गोयल

बीजेपी नेता पीयूष गोयल ने कहा, विपक्ष रोज मणिपुर पर चर्चा की बात करता है लेकिन रोज भागता है. आज हमने दो बजे चर्चा के लिए कहा था और विपक्ष के लोगों ने भी चर्चा की मांग की थी, लेकिन विपक्ष के रुख को आपने देखा कि वो चर्चा से भाग रहे हैं.

वहीं एजीपी सांसद वीरेंद्र कुमार ने कहा, नॉर्थ ईस्ट के बीजेपी सांसद होने के नाते हम मांग कर रहे हैं कि आप मणिपुर के मामले पर चर्चा कीजिए, लेकिन वो चर्चा से भाग रहे हैं. मणिपुर मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, हम मणिपुर के मामले पर चर्चा के लिए अभी तैयार है, ये एक गंभीर मामला है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
अमित शाह के सुझाव पर साउथ के सभी CM ने कहा- समर्थन है, परिसीमन पर क्या हुआ?
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
परिसीमन पर CM विजय ने ले लिया यू-टर्न? पी चिदंबरम ने भी साफ किया रुख
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget