एक्सप्लोरर

कोरोना काल में संसद सत्र: सोशल डिस्टेंसिंग का होगा पालन, दर्शक दीर्घा में भी बैठेंगे सांसद

दोनों सदनों के सांसदों को तीन जगहों पर बिठाया जाएगा ताकि वो सदन की कार्यवाही में हिस्सा लें सकें. दर्शक दीर्घा में भी सांसदों को बैठाने का इंतजाम हो रहा है.

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में संसद सत्र कैसे चलाया जाए इसको लेकर अब तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच रही हैं. आने वाले मानसून सत्र के लिए संसद के दोनों सदनों के सांसद सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले सकें इसका अंतिम ख़ाका तैयार कर लिया गया है. इसके मुताबिक़ लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को तीन जगह बिठाया जाएगा जहां से वो सदन की कार्यवाही में शामिल हो सकेंगे.

वर्चुअल तरीक़े से भी जुड़ेंगे सांसद

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़, दोनों सदनों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए सांसदों को तीन जगहों पर बिठाया जाएगा. लोकसभा और राज्यसभा के वर्तमान सदन में सभी सांसदों को 6-6 फीट की दूरी पर बिठाया जाएगा. इस व्यवस्था के चलते लोकसभा के सदन में जहां क़रीब 125 सांसद बैठ सकेंगे जबकि राज्यसभा के सदन में क़रीब 60 सांसद ही बैठ सकेंगे. इसके अलावा सांसदों के लिए सदन की दर्शक दीर्घाओं में भी बैठने का इंतज़ाम किया जा रहा है.

दर्शक दीर्घा में बैठकर वहां आने वाले लोग सदन की कार्यवाही देखते हैं. इन दोनों जगहों पर जगह भरने के बाद जो सांसद बच जाएंगे उन्हें संसद भवन परिसर में मौजूद दो अलग अलग भवनों में बिठाया जाएगा जो वर्चुअल तरीक़े से अपने अपने सदनों की कार्यवाही में हिस्सा ले सकेंग. लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों को अलग अलग भवनों में बिठाया जाएगा.

जल्द होगी वेंकैया नायडू और ओम बिड़ला की बैठक

इन इंतज़ामों को अंतिम रूप देने के लिए जल्द ही राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला के बीच बैठक हो सकती है. आज राज्य सभा के इंतज़ामों को अंतिम रूप देने के लिए वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के महासचिव और बाक़ी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में नायडू ने अधिकारियों को इन इंतज़ामों पर अमल करने का निर्देश दिया.

पत्रकार दीर्घा में भी होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

नए इंतज़ाम का असर ये होगा कि मॉनसून सत्र के दौरान बाहर के दर्शक संसद की कार्यवाही नहीं देख पाएंगे. दरअसल, कोरोना के चलते जब 23 मार्च को बजट सत्र की कार्यवाही बीच में ही ख़त्म कर दी गई थी उसके पहले ही दर्शकों के लिए दर्शक दीर्घा को बंद कर दिया गया था. वहीं मॉनसून सत्र के दौरान पत्रकार दीर्घा में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा जिसका ख़ाका तैयार किया जा रहा है.

मोदी कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना को नवंबर तक बढ़ाया, बैठक में हुए कई और अहम फैसले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
तेलंगाना में गोदावरी का जलस्तर बढ़ने से खुदाई वाली जगह फंसे 33 रेत मजदूर
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
'पहले के एयरपोर्ट एक ही परिवार के नाम पर', PM मोदी का कांग्रेस पर निशाना
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
E20 पर सियासी बवाल! तहसीन पूनावाला ने किया हाउस अरेस्ट होने का दावा
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज
'विक्टिम कार्ड खेलना पसंद', PM मोदी के वीडियो मैसेज पर कांग्रेस का तंज

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget