एक्सप्लोरर

Monsoon Session: संसद में खत्म होगा गतिरोध? सोमवार को महंगाई पर लोकसभा में चर्चा करा सकती है सरकार

सरकार महंगाई पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा करा सकती है. विपक्षी पार्टियां सरकार पर चर्चा से बचने का आरोप लगाती रही है.

Parliament Monsoon Session: संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच सरकार महंगाई (Inflation) पर सोमवार को लोकसभा में चर्चा करा सकती है. निचले सदन में इसके लिए शिवसेना नेता विनायक राउत और कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नोटिस दिया है. वहीं राज्यसभा में सरकार मंगलवार को चर्चा करा सकती है.

मौजूदा मानसून सत्र में बमुश्किल कामकाज हो पा रहा है. लोकसभा में विपक्षी सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई से सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध और गहरा चुका है. विपक्ष का कहना है कि सरकार चर्चा से भाग रही है. वहीं सत्तापक्ष का कहना है कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और विपक्ष ही चर्चा नहीं चाहता है.

आज भी जारी रहा हंगामा

आज भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही जैसी ही शुरू हुई महंगाई और अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर जमकर हंगामा हुआ. इसके कुछ ही देर बाद दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

पिछले दिनों सांसदों के निलंबन और विजय चौक पर प्रदर्शन कर रहे सांसदों को हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर निशाना साधा था और चर्चा से बचने का आरोप लगाया था.

उन्होंने कहा था, ''सिलेंडर ₹1053 का क्यों? दही-अनाज पर GST क्यों? सरसों का तेल ₹200 क्यों? महंगाई और बेरोज़गारी पर सवाल पूछने के अपराध में ‘राजा’ ने 57 MPs को गिरफ़्तार और 23 MPs को निलंबित किया. राजा को लोकतंत्र के मंदिर में सवाल से डर लगता है, पर तानाशाहों से लड़ना हमें बख़ूबी आता है.''

सांसदों के निलंबन के बाद विपक्ष से जुड़े सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि विपक्षी दलों के नेताओं ने सरकार को इस बात से अवगत करा दिया है कि महंगाई पर तब तक कोई चर्चा नहीं होने दी जाएगी जब तक दोनों सदनों के निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस नहीं ले लिया जाता.

Rashtrapatni Remark: अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांगी माफी, कहा- 'फिसल गई थी जुबान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'
'दिमागी नक्सल' विवाद पर बोले सौरव दास: 'युवाओं का अपमान, घंटी बज चुकी है'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget