एक्सप्लोरर

21 जुलाई से 21 अगस्त.... संसद के मानसून सत्र की तारीख में हुआ बदलाव, किरेन रिजिजू ने और क्या बताया?

Parliament Monsoon Session Date: संसद का मानसून सत्र अब 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई तारीखों को मंजूरी दे दी.

Parliament Monsoon Session Date: संसद के मानसून सत्र की तारीख बदल दी गई है. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (2 जुलाई 2025) को बताया कि अब मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक चलेगा. इससे पहले यह 21 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्तावित थी.

13 और 14 अगस्त को नहीं होगी संसद की कार्यवाही

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई तारीखों को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को देखते हुए 13 और 14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी. विपक्ष बीते कई दिनों से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहा है.

पहलगाम आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर तक तत्काल चर्चा के लिए विपक्ष ने 3 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ऑरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भी हो सकती है चर्चा

केंद्र सरकार की तरफ से साफ किया गया कि इन सभी मुद्दों पर मानसून सत्र के दौरान चर्चा हो सकती है और इसके लिए अलग से सत्र बुलाने की कोई जरूरत नहीं है. कांग्रेस चाहती है कि पहलगाम आतंकी हमला, ऑपरेशन सिंदूर, इसके बाद की सैन्य कार्यवाही पुंछ, राजौरी, उरी और कुपवाड़ा में आम लोगों पर हुई गोलीबारी और सीजफायर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाया जाए.

16 पार्टियों ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने सबसे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद 25 अप्रैल को संसद का विशेष सत्र बुलाने की सार्वजनिक मांग की थी. इसके बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC), आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने इस मांग को दोहराया.

इंडिया गठबंधन की 16 पार्टियों ने भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों और पहलगाम आतंकी हमले के बाद के सभी मुद्दों को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा, जिसमें तत्काल संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की गई.

ये भी पढ़ें : BJP कार्यकर्ता अभिजीत सरकार हत्याकांड में TMC विधायक समेत 18 नए आरोपी... CBI ने दाखिल की सप्लीमेंट्री चार्जशीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?

वीडियोज

Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News
Maha Dangal: Valentine Day पर शहर-शहर प्यार पे पहरा, क्या करेंगे प्रेमी जोड़ा? | Chitra Tripathi
PM बनेंगे तारिक रहमान, अब हिंदू नहीं होंगे परेशान? | Bangladesh Elections | Tarique Rahman
Bharat Ki Baat: 2027 का रण... मुद्दों का फाइनल टीजर रिलीज! | Yogi Adityanath | Akhilesh Yadav
Seedha Sawal: एपस्टीन में पुरी की एंट्री..कैबिनेट से होगी छुट्टी? | Hardeep Puri | Sandeep Chaudhary

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
लिव-इन रिलेशन में दहेज उत्पीड़न कानून लागू हो सकता है या नहीं? सुप्रीम कोर्ट करेगा इस पर विचार
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
अमिताभ दास को हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'जिस तरह से निशांत…'
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर क्यों गुस्साए सूर्यकुमार यादव?
T20 World Cup में भारत-पाक मैच के लिए श्रीलंका रवाना हुई टीम इंडिया, क्यों गुस्साए सूर्या?
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
जब जिंदगी में नहीं है पापा की परी तो किस काम की 14 फरवरी? वैलेंटाइंस डे पर अजब-गजब मीम्स वायरल
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
सोने को मात देता है बांग्लादेश का कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह गोल्ड, हर कोई खा जाता है धोखा
Embed widget