एक्सप्लोरर

'सागर, मनोरंजन, नीलम और...', संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले वो चार लोग कौन हैं?

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ा है.

Lok Sabha Security Breach: हाई सिक्योरिटी से लैस संसद की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. बुधवार (13 दिसंबर) को लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग नीचे कूद गए और स्प्रे के माध्यम से धुआं फैला दिया. घटना के तुरंत बाद दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया गया.

इस घटना का वीडियो सामने आया है. इसके कुछ ही देर बाद लोकसभा के बाहर दो अन्य लोगों ने क्लर स्मोक का इस्तेमाल किया है. इस मामले में सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है. वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम (42) और अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है. 

कौन हैं नीलम और अमोल शिंदे?
संसद के बाहर हिरासत में ली गई नीलम हरियाणा के जींद के घासो की रहने वाली है. पिता उचाना में मिठाई की दुकान चलाते हैं. आंदोलनों में ऐक्टिव रही हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है. दोनों ने तानाशाही नहीं चलेगी, भारत माता की जय, जय भीम और जय भारत’ के नारे लगाए. 

कौन हैं सागर और मनोरंजन?
मनोरंजन कर्नाटक का है और पेशे से ऑटो ड्राइवर है. वहीं सागर शर्मा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला है. एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि चारो आरोपी एक दूसरे को पहले से जानते और लगातर संपर्क में थे. इन्होंने मिलकर संसद में स्मोक स्टिक जलाने की साजिश रची थी. 

वहीं पूरे मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है. इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा, ''धुआं सदन में फैलाया गया था वह साधारण था. इसको लेकर चिंता कोई बात नहीं है.''

पुलिस ने क्या कहा?
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस घटना पर दिल्ली पुलिस ने कहा कि संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में प्रारंभिक जांच विवरण से जानाकारी मिली है कि दो लोग नीलम और अमोल (परिसर के अंदर संसद भवन के बाहर पकड़े गए) मोबाइल फोन नहीं ले जा रहे थे. उनके पास कोई बैग या पहचान पत्र नहीं था. उनका दावा है कि वे खुद संसद पहुंचे और उन्होंने किसी भी संगठन से जुड़ने से इनकार किया है. पूछताछ के लिए पुलिस बना रही विशेष टीम है. 

कैसे घटना हुई?
बैठक का संचालन कर रहे पीठासीन सभापति अग्रवाल ने पूरे मामले को लेकर जानकारी दी. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, ''सुरक्षा में चूक तो हुई है. हमें ऐसा लगा कि एक शख्स गिर गया. फिर देखा तो एक व्यक्ति कूद रहा था. एक व्यक्ति ने जूते से कुछ निकालकर धुआं फैलाया. जांच होगी तो पता चलेगा.''

उन्होंने आगे कहा कि स्पीकर ओम बिरला तय करेंगे कि आगे क्या होगा. दरअसल, संसद की सुरक्षा में चूक की यह घटना 2001 में संसद पर हुए आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई है.  

ये भी पढ़ें- धुआं नहीं था जहरीला! स्पीकर ओम बिरला ने संसद में हुई सुरक्षा चूक पर दिया ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
ममता बनर्जी पर भड़का मृत TMC कार्यकर्ता का भाई, बोला - 'मैं उनसे कोई...'
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget