एक्सप्लोरर

Farewell: संसद भवन में आज होगा राष्‍ट्रपति कोविंद का विदाई समारोह, PM, उपराष्ट्रपति, स्पीकर के साथ सभी सांसद रहेंगे मौजूद

Ram Nath Kovind Farewell: संसद भवन में विदाई समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को एक 'स्मृति चिन्ह' और सांसदों की ओर से हस्ताक्षरित एक 'हस्ताक्षर पुस्तिका' भी भेंट की जाएगी.

Parliament Farewell For Ram Nath Kovind: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज संसद भवन में विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा. वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विदाई समारोह (Ram Nath Kovind Farewell) आज शाम 5 बजे संसद भवन के सेंट्रल हॉल (Central Hall) में आयोजित होगा. इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Venkaiah Naidu), लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) के साथ ही दोनों ही सदनों के सभी सांसद भी इस विदाई समारोह में शिरकत करेंगे. इस दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए विदाई भाषण देंगे और साथ ही संसद सदस्यों की ओर से राष्ट्रपति को एक प्रशस्ति पत्र भी सौपेंगे.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक 'स्मृति चिन्ह' और संसद सदस्यों की ओर से हस्ताक्षरित एक 'हस्ताक्षर पुस्तिका' भी भेंट की जाएगी. सांसदों के हस्ताक्षर के लिए 'हस्ताक्षर पुस्तिका' 18 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक संसद भवन के सेंट्रल हॉल में रखी गई थी. 

संसद भवन में विदाई समारोह

देश के वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है. इनके लिए जनपथ रोड पर ही एक बंगला आवंटित किया गया है. राष्ट्रपति पद से रिटायर होने के बाद कोविंद नई दिल्ली स्थित 12 जनपथ के बंगले में शिफ्ट हो जाएंगे. इसी बंगले में कई दशकों तक पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान रहे थे.
 लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद उनके बेटे चिराग पासवान से ये बंगला खाला करा लिया गया था. इस दौरान काफी विवाद भी हुआ था.

पीएम मोदी ने दिया विदाई भोज

इससे पहले पीएम मोदी की ओर से निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के लिए विदाई भोज आयोजित किया गया. इस भोज कार्यक्रम में कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शिरकत करने पहुंचे. विदाई भोज का आयोजन दिल्ली के होटल अशोका में किया गया था. इस कार्यक्रम की विशेष बात ये रही कि इसमें देश भर से कई आदिवासी नेता भी पहुंचे. इसके साथ-साथ विदाई भोज में कई पद्म पुरस्कार विजेताओं ने भी हिस्सा लिया.

नहीं आयोजित होगा चेंज ऑफ गार्ड समारोह

देश के अगले राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के कार्यभार संभालने की तैयारी के सिलसिले में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित होने की वजह से आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में चेंज ऑफ गार्ड समारोह (Change of Guard Ceremony) आयोजित नहीं किया जाएगा. द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को हराकर देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया है.

ये भी पढ़ें:

President Farewell Dinner: निवर्तमान राष्ट्रपति के लिए पीएम मोदी ने किया विदाई भोज का आयोजन, देखें तस्वीरें

Agneepath Protest: अग्निपथ योजना के खिलाफ हुए आंदोलन से रेलवे को हुआ 259.44 करोड़ का नुक़सान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Delhi Mumbai Expressway: दो साल में दिल्ली से मुंबई सिर्फ 12 घंटे, 80% काम पूरा; नितिन गडकरी बोले बदलेगी कई राज्यों की तस्वीर
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget