एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों के विरोध में प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा, “मैं जो कुछ भी हूं वह अपने लोगों के कारण हूं, जिसमें विशेष रूप से आम किसान शामिल हैं. आज जब उनके सम्मान से अधिक बहुत कुछ छीना गया है तो मुझे पद्म विभूषण सम्मान रखने का कोई मतलब समझ में नहीं आता.”

चंडीगढ़: अकाली दल के कद्दावर नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में बृहस्पतिवार को अपना पद्म विभूषण पुरस्कार लौटा दिया. असंतुष्ट अकाली नेता और राज्यसभा सदस्य सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी कहा है कि वह अपना पद्म भूषण पुरस्कार लौटा देंगे जो उन्हें पिछले साल दिया गया था.

इससे पहले, पंजाब के कुछ खिलाड़ियों ने भी पुरस्कार लौटाने की धमकी दी थी. बादल के कदम का स्वागत करते हुए कांग्रेस की पंजाब इकाई ने कहा कि यह निर्णय ‘राजनीतिक मजबूरी के चलते’ लिया गया है. वहीं, राज्य के मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी (आप) ने इसे ‘ड्रामा’ करार दिया है.

बादल के इस कदम से दो महीने से भी अधिक समय पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) तीनों कानूनों का विरोध करते हुए बीजेपी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग हो गया था. उनकी पुत्रवधू हरसिमरत कौर बादल ने भी केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था, क्योंकि पंजाब में कृषि विधेयकों के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा था. पंजाब में शिअद विपक्षी दल है.

बादल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा, “मैं जो कुछ भी हूं वह अपने लोगों के कारण हूं, जिसमें विशेष रूप से आम किसान शामिल हैं. आज जब उनके सम्मान से अधिक बहुत कुछ छीना गया है तो मुझे पद्म विभूषण सम्मान रखने का कोई मतलब समझ में नहीं आता.”

शिअद (लोकतांत्रिक) के बागी नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने कहा कि बूढ़े लोगों और महिलाओं समेत किसान दिल्ली के बॉर्डर पर डटे हैं. उन्होंने कहा, “हम भी किसानों के बेटे हैं. हम पुरस्कार का क्या करेंगे? हम उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं.”

बादल को 2015 में देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण पुरस्कार दिया गया था. शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया कि बादल ने केंद्र सरकार द्वारा किसानों को धोखा दिए जाने के विरोध में पद्म विभूषण लौटा दिया है. शिअद ने कहा कि जिस ‘भेदभाव एवं अवमानना से किसानों के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक आंदोलन’ के प्रति सरकार बर्ताव कर रही है, उसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया है.

बादल ने उम्मीद जतायी है कि राष्ट्रपति अपने पद का उपयोग सरकार को यह कहने के लिए करेंगे कि वह किसानों का विश्वास जीते और देश के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताने-बाने को मजबूत करे.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि वैसे बादल ने इन कानूनों का समर्थन कर अपने राजनीतिक करियर की सबसे बड़ी भूल की लीपापोती की कोशिश की है और राजनीतिक मजबूरी में यह निर्णय लिया, फिर भी यह स्वागतयोग्य कदम है.

यह भी पढ़ें-

केंद्र और किसानों की बातचीत फिर रही बेनतीजा, अगली बैठक 5 दिसंबर को | पढ़ें- कृषि मंत्री क्या बोले?

कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये नेता होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget