एक्सप्लोरर

कोरोना की स्थिति पर चर्चा के लिए पीएम मोदी ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, ये नेता होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोरोना वायरस को लेकर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सूत्रों के मुताबिक़, इस बैठक में सहयोगी दलों समेत सभी विपक्षी दलों को कोविड 19 की रोकथाम के लिए तैयार की जा रही वैक्सीन की जानकारी दी जा सकती है.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे. कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से दूसरी बार है जब सरकार ने कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है.

बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के अलावा टीएमसी से सुदीप बंदोपाध्याय, बीजेडी से पीनाकी मिश्रा, समाजवादी पार्टी से रामगोपाल यादव, एनसीपी से शरद पवार, टीआरएस से नागेश्वर राव, वाईएसआर कांग्रेस से मिधुन रेड्डी, डीएमके से टीआर बालू और शिवसेना से विनायक राउत शामिल होंगे.

पीएम मोदी संक्रमण की स्थिति और हालात की समीक्षा के लिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार बैठकें कर चुके हैं. प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के टीके के विकास और विनिर्माण पर काम कर रही तीन टीमों के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की थी. संभावना है कि पीएम मोदी बैठक में वैक्सीन को लेकर भी जानकारी देंगे.

प्रधानमंत्री ने शनिवार को अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे की दवा कंपनियों के परिसरों दौरा कर कोविड-19 टीके के विकास के लिए हो रहे कार्य की समीक्षा की थी.

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार एक दिन में कोविड-19 के 35,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 95,34,964 हो गए. वहीं 526 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,38,648 हो गई.

आंकड़ों के अनुसार देश में 89,73,373 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. देश में अभी 4,22,943 लोगों का कोरोना वायरस का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.44 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें-

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- अर्थव्यवस्था में तेजी लाना अगले बजट का लक्ष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
आज रात CJP टीम को कर लिया जाएगा गिरफ्तार...', वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद अभिजीत दीपके का चौंकाने वाला दावा
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
सेल्फी से आधी रात बनाया वीडियो, PM मोदी ने Gen Z से उनके ही स्टाइल में क्यों की बात? जानें
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान
10 साल की कैद और 1 करोड़ तक का जुर्माना... पेपरलीक के खिलाफ बिल लाने की तैयारी में सरकार, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget