एक्सप्लोरर

Paper Leak Case Live: NEET की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी, शिक्षा मंत्री बोले- कुछ गड़बड़ी हुई है

NEET UGC-NET Paper Leak Case Live Updates: पेपर लीक के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) सवालों के घेरे में है, क्योंकि उसके ऊपर ही नीट और यूजीसी-नेट जैसे एग्जाम करवाने का जिम्मा होता है.

Key Events
Paper Leak Case Live Updates NEET Result Controversy UGC-NET June Exam Cancelled APP Congress Protest SC Paper Leak Case Live: NEET की जांच करेगी हाई लेवल कमेटी, शिक्षा मंत्री बोले- कुछ गड़बड़ी हुई है
नीट पेपर लीक
Source : PTI

Background

NEET Paper Leak Live Updates: नीट यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है. मई में हुए एग्जाम के बाद नीट यूजी रिजल्ट का ऐलान 4 जून को किया गया था. नतीजों के सामने आने के बाद ही एग्जाम में धांधली के आरोप लगना शुरू हो गए हैं. जहां एक ओर नीट को लेकर विवाद चल रहा है. इसी बीच अब  शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का आदेश दिया है. एनटीए ने ही नीट एग्जाम भी करवाया था. 

नीट को लेकर विवाद इसलिए है, क्योंकि अभी तक इस परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों की संख्या दो-तीन हुआ करती थी. हालांकि, इस बार पहली रैंक पाने वाले छात्रों की संख्या 67 रही है. एनटीए की तरफ से कहा गया कि ग्रेस मार्क्स देने की वजह से छात्रों के मार्क्स भी बढ़े हैं. फिलहाल ग्रेस मार्क्स की व्यवस्था को रद्द कर दिया गया है. साथ ही जिन छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिया गया था, उन्हें अब दोबारा पेपर देने या फिर बिना ग्रेस मार्क्स वाले नंबर स्वीकारने का ऑप्शन मिला है.

आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार (19 जून) को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के घर के बाहर प्रदर्शन किया था. उधर कांग्रेस ने भी नीट यूजी एग्जाम में हुई अनियमितता को लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन बुलाया है. दिल्ली से लेकर कोलकाता और हैदराबाद से लेकर मुंबई तक लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया है. सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले पर सुनवाई हुई है, जहां अदालत ने परीक्षा को रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है. अदालत ने कहा है कि काउंसलिंग प्रक्रिया जारी रहने वाली है. 

वहीं, इस पूरे विवाद की वजह एनटीए है, जिसकी विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं. यहां गौर करने वाली बात ये है कि पहले नीट एग्जाम करवाने की जिम्मेदारी सीबीएसई के पास होती थी, लेकिन फिर शिक्षा मंत्रालय के तहत एनटीए को ये जिम्मा सौंप दिया गया. एनटीए देश के कुछ प्रतिष्ठित एग्जाम को करवाने का काम करता है. हालांकि, पेपर लीक के बाद इसकी साख पर सवाल उठ खड़े हुए हैं. नीट एग्जाम को लेकर हो रहे विवाद से जुड़े सभी अपडेट्स आप नीचे दिए गए कार्ड्स में पढ़ सकते हैं.

20:02 PM (IST)  •  20 Jun 2024

NEET Paper Leak Updates: मैं इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं- धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "बहुत सारे लोगों की नाराजगी मेरे पास आती है. उनकी नाराजगी वाजिब है. मैं इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेता हूं. लॉ के हिसाब से जो भी रास्ते होंगे उसे करना सरकार का दायित्व होगा."

19:49 PM (IST)  •  20 Jun 2024

NEET Paper Leak Updates: क्या गारंटी है कि दोबारा नहीं होगी ऐसी घटनाएं? इस सवाल पर शिक्षा मंत्री का जवाब

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, "मेरे पास इस जिम्मेदारी से हटने का कोई कारण है. देश के भविष्ट को सुरक्षित करना पड़ेगा. पारदर्शिता को मेंटेन करना पड़ेगा. बिहार पुलिस कुछ जांच कर रही है. पूरी प्रकिया के बाद जो भी जिम्मेदार होगा उस पर कार्रवाई होगी."

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
J&K के बाद लेह पहुंचे सर्जियो गोर, होगी हाई लेवल मीटिंग
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget