एक्सप्लोरर

West Bengal Election 2021: चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी को झटका, टीएमसी छोड़ BJP में शामिल हुए जितेंद्र तिवारी

बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है. आसनसोल के पूर्व मेयर और पंडेश्वर के टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं.

कोलकाताः बंगाल विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है. आसनसोल के पूर्व मेयर और पंडेश्वर के टीएमसी विधायक जितेंद्र तिवारी भाजपा में शामिल हो गए हैं. बंगाल प्रदेश अध्यक्ष दीलीप घोष की मौजूदगी में जितेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल हो गए. इससे पहले केएमसी के प्रशासक फिरहाद हकीम के साथ विवाद होने पर जितेंद्र तिवारी ने टीएमसी और आसनसोल निगम के प्रशासक के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. बाद में जितेंद्र तिवारी मान गए थे और पार्टी का दामन फिर से थाम लिया था.

इसके पहले आसनसोल के सांसद और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने जितेंद्र तिवारी के बीजपी में शामिल होने को लेकर आपत्ति जतायी थी. बाबुल सुप्रियो की आपत्ति के बाद उस समय जीतेंद्र तिवारी बीजेपी में शामिल नहीं हो पाए थे.

टीएमसी में दोबारा शामिल होने के बाद जितेंद्र तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से कहा था कि मैं अभी भी टीएमसी में हूं, कुछ गलतफहमी हुई, जिसका बाद में हल निकाल लिया गया. मैंने पार्टी छोड़ने की गलती की है, इसके लिए दीदी से माफी भी मांग लूंगा. इसके साथ ही उनका कहना है कि उन्होंने बीजेपी में शामिल होने के लिए पार्टी का साथ नहीं छोड़ रहे थे.

क्यों छोड़ी थी पार्टी?

जितेंद्र तिवारी का कहना था कि उन्हें किसी भी तरह के काम को करने से रोका जा रहा था, इसलिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम प्रशासक मंडल के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. इस दौरान उन्होंने टीएमसी से भी इस्तीफा दे दिया था.

जितेंद्र तिवारी से पहले ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. इन नेताओं में पूर्व मंत्री शुभेंदु अधिकारी, पूर्व मंत्री राजीव बनर्जी, पूर्व विधायक वैशाली डालमिया समेत पार्टी के कई नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं.

प्राइवेट नौकरियों में हरियाणा के लोगों के लिए आरक्षित होंगी 75 फीसदी सीटें, राज्यपाल ने बिल को दी मंजूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
Live: अभिजीत दीपके के घर पहुंची पुलिस, CJP के CP में प्रदर्शन से पहले एक्शन
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget