एक्सप्लोरर

फिलीस्तीनी राजदूत को हटाए जाने के बाद आतंकी हाफिज सईद के समर्थन में उतरा पाकिस्तान

पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में दीफा-ए-पाकिस्तान संगठन ने फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली आयोजित की थी और उसी रैली में तत्कालीन फिलिस्तीनी राजदूत ने आतंकी हाफिज के साथ मंच साझा किया था.

नई दिल्ली:  फिलीस्तीनी राजदूत को हटाए जाने के बाद पाकिस्तान आतंकी और मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के समर्थन में उतर आया है. वहीं, भारत के सख्त ऐतराज के बाद आतंकी हाफिज के साथ मंच साझा करने वाले अपने राजदूत को फिलिस्तीन ने पाकिस्तान से वापिस बुला लिया है. फिलिस्तीन ने अपने राजूदत को पद से हटाया फिलिस्तीन ने हाफिज को आतंकी मानते हुए आतंक के खिलाफ हिंदुस्तान की लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता भी जाहिर की है. जिससे पाकिस्तान की एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में फजीहत हुई है. भारत सरकार के कड़े विरोध पर कार्रवाई करते हुए फिलिस्तीन ने अपने राजूदत वालिद अबु अली को फौरन उनके पद से हटा दिया. आतंक के खिलाफ लड़ाई में फिलिस्तीन हिंदुस्तान के साथ- फिलिस्तीन फिलिस्तीन सरकार ने कहा है, ‘’मुंबई हमलों के गुनहगार के साथ हमारे राजदूत का मंच साझा करना एक गलती थी, लेकिन इस भूल को जायज नहीं ठहराया जा सकता. इसलिए हम तुरंत प्रभाव से अपने राजदूत को उनके पद से हटाते हैं. आतंक के खिलाफ लड़ाई में फिलिस्तीन हिंदुस्तान के साथ खड़ा है और हम ऐसे किसी शख्स का समर्थन नहीं करते जो हिंदुस्तान में आतंक फैलाते हैं.’’ अभिव्यक्ति की आज़ादी पर कोई बंदिश नहीं- पाकिस्तान जिस जमात-उद-दावा के चीफ हाफिज सईद संयुक्त राष्ट्र ने आतंकी घोषित कर रखा है. अब पाकिस्तान फिलिस्तीन की कार्रवाई के बाद उसी आतंकी के समर्थन में उतर आया है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है, ‘’फिलिस्तीन के समर्थन में पाकिस्तान में कई रैलियां आयोजित की गई थीं. रावलपिंडी की रैली में पचास से ज्यादा लोगों ने भाषण दिए जिसमें से हाफिज सईद भी एक था. यूएन के प्रतिबंध किसी व्यक्ति की अभिव्यक्ति की आज़ादी पर कोई बंदिश नहीं लगाता.’’ क्या है पूरा मामला? दरअसल पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में 29 दिसंबर को दीफा-ए-पाकिस्तान संगठन ने फिलिस्तीन के समर्थन में एक रैली आयोजित की थी और उसी रैली में तत्कालीन फिलिस्तीनी राजदूत ने आतंकी हाफिज के साथ मंच साझा किया था. जिस पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज दर्ज कराया था. ये पूरा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब तमाम कूटनीति को दरकिनार करते हुए हिंदुस्तान ने अमेरिका के प्रस्ताव के खिलाफ यूएन में वोट किया था. वो प्रस्ताव जिसमें येरुशलम को इजरायल की राजधानी की मान्यता देने का जिक्र था. येरुशलम को लेकर फिलिस्तीन और इजरायल में पुरानी अदावत है और इस प्रस्ताव पर हिंदुस्तान अपने परंपरागत दोस्ता यानि इजरायन को नजरअंदाज़ कर फिलिस्तीन के समर्थन में खड़ा हुआ था. उसी का नतीजा है कि पाकिस्तान के मुकाबले फिलिस्तीन ने हिंदुस्तान पर भरोसा जताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget