एक्सप्लोरर

J&K: राजौरी जिले में पाकिस्तानी स्नाइपर ने सेना के जवान की गोली मारकर हत्या की

29 साल के गोसावी महाराष्ट्र के नासिक जिले श्रीरामपुर गांव के रहने वाले थे. सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया तथा दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक गोलीबारी होती रही.

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी स्नाइपर ने सेना के जवान को रविवार को गोली मार दी. पिछले तीन दिनों में सीमा पर स्नाइपरों की गोली के कारण यह तीसरी मौत है. अधिकारियों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में अग्रिम चौकी की रक्षा कर रहे जवान को पाकिस्तानी स्नाइपर ने गोली मारी दी जिससे उसकी मौत हो गई. शहीद जवान का नाम नायक केशव सोमगीर गोसावी है.

29 साल के गोसावी महाराष्ट्र के नासिक जिले श्रीरामपुर गांव के रहने वाले थे. सीमा की रक्षा कर रहे भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया तथा दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक गोलीबारी होती रही.

शनिवार को भी राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में एक स्नाइपर की गोली लगने से एक जवान शहीद हो गया था. जम्मू कश्मीर में सांबा जिले के मावा-राजपुरा इलाके के निवासी 21 वर्षीय राइफलमैन वरुण कट्टल को पाकिस्तानी स्नाइपर ने गोली मारी दी जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान भी घायल हो गए. इससे एक दिन पहले अखनूर सेक्टर में ऐसे ही हमले में सेना के एक पोर्टर को अपनी जान गंवानी पड़ी.

हंदवाड़ाः मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकी ढेर वहीं एक और खबर में जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में पाक से आए एक आतंकी को मार गिराया गया है. कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में आतंकियों ने पुलिस नाका पार्टी पर हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने भी आतंकियों पर जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से फायरिंग शुरू हुई. फायरिंग में एक आतंकी को मार गिराया गया.मारे गए आतंकी की पहचान जैश-ए-मोहम्मद के इश्तियाक के तौर पर हुई है, जो पाक का रहने वाला था. आतंकी के पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget