एक्सप्लोरर

Pakistani Drone: पंजाब में गुरदासपुर बॉर्डर पर बढ़ी पाकिस्तान की ड्रोन एक्टिविटी, BSF ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Pakistani Drone: पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर मंगलवार शाम को फिर पाकिस्तानी ड्रोन की एक्टिविटी देखी गई. जिस पर सक्रिय BSF जवानों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए कई राउंड फायर किए.

Pakistani Drone: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से सुधरने बाज नहीं आ रहा है. वह लगातार भारत में अपनी आतंकी गतिविधियां बढ़ाने के लिए ड्रोन का सहारा ले रहा है. बीते कुछ समय में भारत-पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ड्रोन गतिविधि काफी बढ़ गई है. बीते दिनों जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की ओर से आतंकियों की मदद के लिए भेजे गए हथियार को सुरक्षाबलों ने बरामद किया था. वहीं अब पंजाब के गुरदासपुर में मंगलवार को पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए.

पंजाब के गुरदासपुर बॉर्डर पर एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की एक्टिविटी बढ़ती दिखाई दी है. हालांकि बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है. गुरदासपुर बॉर्डर पर दो पोस्ट पर बीएसएफ जवानों को पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए हैं. जिसके बाद BSF जवानों ने ड्रोन पर फायरिंग की है. बताया जा रहा है कि BSF महिला जवानों ने 18 राउंड फायर की जबकि दूसरी पोस्ट पर पांच राउंड गोली चली.

बीते दिनों जम्मू में गिराए हथियार

इससे पहले जम्मू के सतवारी इलाके के फ्लाई मंडाल में 3 अक्टूबर को पाकिस्तान ने फिर से ड्रोन के जरिए हथियार गिराए थे. इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन से एक एम 4 राइफल, कुछ मैग्जीन और अन्य विस्फोटक गिराए गए थे. इससे पहले, जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकवादियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक बंकर पर ग्रेनेड फेंका थे, लेकिन इस विस्फोट में कोई नुकसान होने की खबर नहीं है.

पाकिस्तान ड्रोन के जरिए न केवल जम्मू कश्मीर में अहम सैनिक ठिकानों और शिविरों को निशाना बनाने की फिराक में है, बल्कि वह लगातार पिछले कुछ समय से सीमावर्ती इलाकों में हथियार, जाली करंसी और नशा भेजने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है. पाकिस्तान अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार ड्रोन भेजकर जम्मू-कश्मीर में हथियार, नशे की खेप और नकली करेंसी भेजने के साथ- साथ सर्विलांस के मकसद से लगातार ड्रोन उड़ा रहा है. 

इसे भी पढ़ेंः
Jammu Kashmir News: आतंकियों ने डेढ़ घंटे के भीतर 3 लोगों की हत्या की, दवा कारोबारी, गोलगप्पा वाले के बाद तीसरे शख्स की गई जान

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान की सोफिया हकीमी ने कहा- तालिबान फिर से 20 साल पुरानी व्यवस्था लागू करने पर आमादा है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget