एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह बोले- पाकिस्तान ने आतंकवाद को नहीं रोका तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता

राजनाथ ने कहा कि आजादी के बाद भारत के अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी लेकिन पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य के मानवाधिकार हनन के मामले बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे.

सूरत: कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़े शब्दों को जवाब दिया है. राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद करना चाहिए, नहीं तो उसके टुकड़े होने से कोई नहीं रोक सकता. कर्त्तव्य पालन के दौरान जान गंवाने वाले 122 सैनिकों के परिवारों के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कि यदि उसके लोग नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करते है तो भारतीय सेना तैयार है और हम उन्हें लौटने नहीं देंगे.

आर्टिकल 370 पर पाकिस्तान को कुछ हासिल नहीं हुआ- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एलओसी पार नहीं करने की अपने लोगों को अच्छी सलाह दी है क्योंकि भारतीय सैनिक तैयार हैं और हम उन्हें लौटने नहीं देंगे.’’  उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आर्टिकल 370 के प्रावधानों को रद्द करने के भारत के फैसले को हजम नहीं कर पा रहा. वह इस मुद्दे को लेकर वह संयुक्त राष्ट्र तक गया और उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन उसे कुछ हासिल नहीं हुआ.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान वीजा लेकर आएं पीओके- रविंद्र रैना

भारत की तरक्की को पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनियाभर में भारत के प्रति ऐसी धारणा और विश्वास पैदा किया है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय यह मानने को तैयार नहीं है कि पाकिस्तान क्या कह रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारा पड़ोसी देश भारत की तरक्की को पचा नहीं पा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ रही है और उसे (पाकिस्तान) यह हजम नहीं हो रहा है.’’ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर के मुद्दे को बार-बार उठाए जाने पर सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय पाकिस्तान के कथन पर यकीन करने का इच्छुक नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि मानवाधिकारों का कही उल्लंघन हो रहा है तो ऐसा ‘‘हमारे पड़ोसी देश’’ में हो रहा है.

भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे- राजनाथ

राजनाथ ने कहा कि आजादी के बाद भारत के अल्पसंख्यकों की आबादी बढ़ी लेकिन पाकिस्तान में सिखों, बौद्धों और अन्य के मानवाधिकार हनन के मामले बढ़े हैं. उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक सुरक्षित थे, सुरक्षित हैं और सुरक्षित ही रहेंगे. रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत लोगों को धर्म या जाति के आधार पर नहीं बांटता है. उन्होंने कहा, ‘‘धर्म की राजनीति करके, उन्होंने (ब्रिटिश शासकों) भारत को दो टुकड़ों में बांटा. लेकिन आपने देखा होगा कि 1971 के दौरान पाकिस्तान, जो धर्म के आधार पर बना था, दो टुकड़ों में बंट गया था. यदि इसी तरह की राजनीति चलती रही तो विश्व में कोई भी पाकिस्तान को टुकड़े होने से नहीं रोक सकेगा.’’

मंत्री ने कहा कि किसी को भी पाकिस्तान को तोड़ने की जरूरत नहीं होगी, वह खुद ही टुकड़े-टुकड़े हो जाएगा. उन्होंने कहा कि यह पूर्व में दो टुकड़ों में टूट चुका है और जिस तरह से यह अपने अल्पसंख्यकों-बलूचियों, सिंधियों और पश्तूनों से व्यवहार कर रहा है-कोई भी नहीं कह सकता कि पाकिस्तान कब टुकड़ों में फिर से टूट जायेगा.

RSS नेता इंद्रेश कुमार बोले, दुनिया के नक्शे से जल्द गायब हो जाएगा पाकिस्तान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा: पायलट की बातें नहीं होंगी सार्वजनिक, AAIB ने बताया क्या कहता है कानून
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना वायरस, जानें उत्तर प्रदेश समेत कहां-कहां मिले नए केस
बुखार, सांस लेने में दिक्कत... देश में फिर दस्तक दे रहा कोरोना, जानें UP समेत कहां-कहां मिले नए केस

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
CJI जस्टिस सूर्यकांत को अपशब्द कहने वाले लॉ स्टूडेंट गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में किया था हंगामा; पुलिस रिमांड पर भेजे गए
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के बाद जयंत पाटील का बड़ा बयान, मर्जर पर क्या बोले शरद पवार के नेता
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने कर दिया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'हॉर्मुज पार कर लिया...', परिवार को किया मैसेज और तभी ईरान ने किया मिसाइल अटैक, भारतीय शख्स की मौत
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के 'इकोनॉमिक बम' का तोड़ या कमजोरी छिपाने की कोशिश
UAE होर्मुज स्ट्रेट के बगल में क्यों बना रहा नया बंदरगाह? ईरान के इकोनॉमिक बम का तोड़ क्यों खास?
America Green Chilli Price: अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
अमेरिका में किस भाव मिलती है मिर्च? भारतीय महिला ने जो बताया उसे सुन उछल पड़ेंगे आप
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
होर्मुज पर 20 प्रतिशत टोल लगने से क्या किसानों पर पड़ेगा कोई असर, यहां जान लें काम की बात
Embed widget