एक्सप्लोरर

फटकार के बाद भी नहीं माना पाकिस्तान, सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर दागा बम का गोला

पाकिस्तानी सेना ने कल संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रॉकेट से संचालित होने वाले ग्रेनेड दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. इनमें से एक पुंछ में स्टोर शेल्टर में गिरा और इसमें आग लग गई.

नई दिल्ली: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. रविवार को सुंदरबनी इलाके में घुसपैठ की कोशिश के बाद कल पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सीजफायर का उल्लंघन किया. पाकिस्तानी रेंजर्स के निशाने पर भारतीय सेना का शिविर था. नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान ने गोलीबारी ऐसे समय में की जब भारत और पाकिस्तान के बीच कल सुबह डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई थी और भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारी को नई दिल्ली में तलब किया था.

जम्मू में सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने मंगलवार शाम को बताया, ‘‘पाकिस्तान की सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए रॉकेट से संचालित होने वाले ग्रेनेड दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी की. इनमें से एक पुंछ में स्टोर शेल्टर में गिरा और इसमें आग लग गई.’’

गोला पाकिस्तान ने 105/106एमएम रॉकेट लांचर से दागा था. माना जा रहा है कि सालों बाद पाकिस्तान ने एलओसी‌‌ के‌ इतने अंदर‌ (यानि 10-11 किलोमीटर) में भारतीय‌ सेना के किसी कैंप पर हमला बोला है.

पुंछ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडे ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि सीमा पर से फेंका गया बम सेना के ब्रिगेड मुख्यालय के अंदर गिरा और वहां आग लग गई. संघर्ष विराम उल्लंघन की एक अन्य घटना में शाम को कृष्णा घाटी सेक्टर में 82 एमएम का मोर्टार झलास इलाके में जा कर गिरा. हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.

भारत ने पाक उच्चायोग के अधिकारी को तलब कर कहा- गोलीबारी बर्दाश्त नहीं, आतंकियों के शव ले जाओ

डीजीएमओ की बातचीत मंगलवार को ही भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर की साप्ताहिक बातचीत हॉटलाइन पर हुई थी.‌ भारत‌ के ब्रिगेडियर स्तर के अधिकारी ने अपने पाकिस्तानी समकक्ष से रविवार को सुंदरबनी सेक्टर की घटना पर कड़ा ऐतराज जताया था.

पाकिस्तानी अधिकारी तलब विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया और जम्मू-कश्मीर में सीमा पार घुसपैठ के प्रयास को लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया. घुसपैठ के इस प्रयास में दो आतंकियों को मार गिराया गया था, जबकि तीन भारतीय जवान शहीद हो गए थे. मंत्रालय ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा से सटे इलाकों में पाकिस्तानी बलों द्वारा बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन की जारी घटनाओं के प्रति गंभीर चिंता प्रकट करता है.

पाकिस्तान ने सुंदरबनी में मारे गए दो आतंकियों के शवों को लेने से मना किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
बरसात में उखड़ी सड़क पर NHAI सख्त, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की गुणवत्ता जांच के लिए SIT गठित
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले असदुद्दीन ओवैसी के प्रतिनिधि, राज्य में जारी SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
तेलंगाना के चीफ सेक्रेटरी से मिले ओवैसी के प्रतिनिधि, SIR के बीच की PRC सर्टिफिकेट की मांग
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
'सरकार बेवकूफ नहीं, बहुत समझदार है..', इथेनॉल विवाद पर क्या बोले एसोसिएशन के अध्यक्ष?
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget