एक्सप्लोरर

कश्मीर को लेकर बौखलाए पाकिस्तान ने कराची एयरपोर्ट के 3 रूट 31 अगस्त तक बंद किए

पाकिस्तान के सिविल एविएशन अथॉरिटी के इस नोटिस में रूट बंद करने का कोई कारण नहीं बताया है. पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के मंत्री फवाद चौधरी ने कल ही भारत के लिए एयर स्पेस बंद करने की धमकी दी थी.

कराची: जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद से पड़ोसी देश पाकिस्तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान हर दिन भारत को नई-नई गीदड़ भभकी दे रहा है. अब पाकिस्तान ने एक बार फिर अपना एयर स्पेस इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए बंद कर दिया है. इससे पाकिस्तान के ऊपर से भारत के विमान भी नहीं उड़ेंगे. फिलहाल पाक ने कराची एयरपोर्ट के तीन रूट 31 अगस्त तक के लिए बंद किए हैं.

पाकिस्तान के टीवी चैनल दुनिया न्य़ूज़ ने ये रिपोर्ट दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने कराची एयरपोर्ट के जो तीन रूट बंद किए हैं, वह आज यानी 28 अगस्त से 31 अगस्त तक के लिए बंद होंगे. पाकिस्तान की सिविल एविएशन अथॉरिटी ने इसके लिए नोटिस भी निकाल दिया है.

हालांकि सिविल एविएशन अथॉरिटी के इस नोटिस में रूट बंद करने का कोई कारण नहीं बताया है.  पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान की कैबिनेट के मंत्री फवाद चौधरी ने कल ही भारत के लिए एयर स्पेस बंद करने की धमकी दी थी.

फवाद चौधरी ने कल क्या कहा था?

इमरान खान कैबिनेट में साइंस और टेक्नोलॉजी मंत्री फवाद चौधरी ने कहा था, ''प्रधानमंत्री (इमरान खान) भारत के लिए हवाई क्षेत्र को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रहे हैं. अफगानिस्तान में व्यापार करने के लिए भारत पाकिस्तान के जिस सड़क मार्ग का इस्तेमाल करता है, उसे भी पूरी तरह बंद किए जाने पर विचार किया जा रहा है. कैबिनेट मीटिंग में इन सभी फैसलों के कानूनी पहलुओं पर भी मशविरा किया गया. मोदी ने शुरू किया है, हम समाप्त करेंगे.''

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भी पाक ने बंद किया था अपना एयर स्पेस

पाकिस्तान ने बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारतीय वायु सेना के हमले के बाद 27 फरवरी को भी अपने एयर स्पेस को बंद कर दिया था. हालांकि पाकिस्तान ने 27 मार्च को नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए अपने एयर स्पेस को खोल दिया था.

क्यों बौखलाया है पाकिस्तान?

मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया है. साथ ही जम्मू-कश्मीर को दो हिस्सों (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख) में बांटकर दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का फैसला किया है. यही वजह है कि पाकिस्तान बौखलाया हुआ है.

यह भी पढ़ें-

सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 का मामला संविधान पीठ को सौंपा, अक्टूबर के पहले हफ्ते में होगी सुनवाई

कश्मीर पर राहुल गांधी ने पाक को लताड़ा, कहा- सरकार से कई मुद्दों पर असहमत लेकिन बाहरी दखल की जगह नहीं

अब ATM से दिन में दो बार ही निकाल सकेंगे पैसा, फर्जीवाड़ा रोकने के लिए बैंक उठा सकते हैं नए कदम

हिमाचल: चंबा में मणिमहेश यात्रा पैदल यात्रियों के लिए बहाल, कैसे करें यात्रा? पढ़ें पूरी जानकारी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget